प्रख्यात होमियोपैथी चिकित्सक डॉ सुधीर कुमार नन्दी नहीं रहे।

 


ग्राम समाचार  संवाददाता, पोटका/ जमशेदपुर : पोटका प्रखण्ड के सानग्राम निवासी  प्रख्यात होमियोपैथी चिकित्सक डॉ सुधीर कुमार नन्दी का निधन गुरुवार को दोपहर तीन बजे  हृदय गति रुकने से  हुई। वे पिछले कुछ दिनों से बीमर चल रहे थे। डॉ नन्दी अपने  पीछे पुरे परिवार छोड़ कर चले गए। लगभग 90 वर्षीय  डाॅ नन्दी विगत 40 वर्षों से क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच कम लागत में चिकित्सा सेवा के लिए प्रसिद्ध थे। इनके यहां इलाज के लिए झारखण्ड, उड़ीसा तथा बंगाल के ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज़ दिखाने आते थे। वे एक जाने माने सफल चिकित्सक के रुप जनता की ऐसा छाप वनी हुई थी कि थक-हार माने हुए मरीज़ इनके यहां इलाज करने से पुरी तरह से ठीक हो जाते थे। इनके निधन से ग्रामीण क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

संजय हांसदा, पोटका/जमशेदपुर।


Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें