ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका।
जिला पदाधिकारी बांका की अध्यक्षता में उनके कार्यालय विषम में शुक्रवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं नियम 1995 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में कुल 15 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति
व्यक्तियों को गाली गलौज, मारपीट एवं छेड़छाड़ एवं हत्या के मामलों में मुआवजा की स्वीकृति दी गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक बांका, अपर समाहर्ता माधव कुमार सिंह बांका, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बांका, अनुमंडल पदाधिकारी बांका, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बांका, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी चंद्रदेव महतो बांका उपस्थित थे।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें