ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।
जिला पदाधिकारी बांका की अध्यक्षता में बुधवार को जिला अनुकंपा समिति की बैठक उनके कार्यालय वेशम में की गई। जिला अनुकंपा समिति की बैठक में कुल 29 आवेदनों पर चर्चा की गई। जिसमें समाहरणालय के तीन, वन प्रमंडल के एक, डी० पी० ओ० (आई०सी०डी०एस०) एक, स्वास्थ्य विभाग 10, पी० एच० ई० डी० 2, सिंचाई प्रमंडल के 2, चौकीदार के 4, गृह रक्षक 1, कल्याण विभाग 1,
कुल 29 आवेदनों पर चर्चा की गई। जिसमें शिक्षा विभाग के 2 मामलों पर शिक्षा स्थापना स्तर से नियुक्ति की जानी है। उसे शिक्षा विभाग को वापस करने का निर्देश दिया गया एवं शिक्षा विभाग में और कितने मामले लंबित हैं। 1 सप्ताह के अंदर इसकी जानकारी उपलब्ध कराते हुए 1 महीने के अंदर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया। विदित हो कि,
जिला अनुकंपा समिति में समूह 'ग' एवं समूह 'घ' के पद पर अनुशंसा की जानी है। बैठक में पुलिस अधीक्षक बांका, वन प्रमंडल पदाधिकारी बांका, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई०सी०डी०एस०) बांका, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बांका, भूमि सुधार उप समाहर्ता बांका, सिविल सर्जन बांका, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन (पी०एच० ई०डी०) बांका, सिंचाई प्रमंडल बांका आदि उपस्थित थे।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
अनुकंपा समिति की बैठक दुबारा कब तक होगी
जवाब देंहटाएं