Sahibganj News;साहिबगंज महाविद्यालय के न्यू छात्रावास में स्वतंत्रता सेनानी छेदी लाल मंडल की 55वी पुण्यतिथि मनायी गयी!

ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज साहिबगंज महाविद्यालय,साहिबगंज के न्यू कल्याण छात्रावास में स्वतंत्रता सैनानी छेदी लाल मंडल की 55वी पुण्यतिथि मनाई गयी।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ रणजीत सिंह सिंडिकेट सदस्य व विशिष्ट अतिथि  अनुकूल मिश्रा,जिला कल्याण विभाग के शशि कुमार राय अशोक पासवान आदिअन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता सेनानी छेदी राम मंडल के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी छेदी राम मंडल के वंशज विष्णुदेव मंडल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
                                                         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ रणजीत कुमार सिंह  ने कहा कि भारत एकता में विविधता का संदेश देता है आजादी के बाद हम बुनियादी सुविधा के लिए आज संघर्ष कर रहे हैं पर हमें अपने कर्तव्य के प्रति सचेत व सावधान रहना होगा। 
                                    वहीं काँग्रेस जिलाध्यक्षअनुकूल मिश्रा ने संबोधित करते हुए उनके नाम पर शैक्षणिक व खेलकूद  प्रतियोगिता कराने की बात कही ताकि उनके पुण्यतिथि पर उनके संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।
                       आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ रणजीत कुमार सिंह,अनुकूल मिश्रा,मोहम्मद सलाउद्दीन,राजेश प्रसाद सिंह,वरुण कुमार,सदाम हुसैन,लाल बाबू,आकिब जाबेद,गौतम कुमार पासवान,राजेश कुमार पासवान,गौतम पासवान, सुनील कुमार,राजीव कुमार सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें