Rewari News : बीजेपी की ओर से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर किया याद



रेवाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में नई अनाज मंडी स्थित कार्यालय में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष में नेताजी  की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव विशेष रूप से आमंत्रित थे। जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज, जिला सचिव मौसमी रानी, जिला पार्षद नीतू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष व नगर पार्षद भूपेंद्र गुप्ता, जिला IT प्रभारी नवीन शर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर भाजपा रेवाड़ी मंडल के उपाध्यक्ष महेश स्वामी, जयमाला कौशिक, मंडल महामंत्री संजय चौहान, मंडल सचिव-तिलक गौड़, रोशन लाल, गिरीश सिंगला, आईटी सेल प्रमुख दीपक ठाकुर, मीडिया प्रभारी- राजेश कुमार सैनी व कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, अजय अग्रवाल, दीपक नहाडिया भी  उपस्थित रहे। 



मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर और उनके स्वतंत्र संग्राम में आंदोलन योगदान पर योगदान पर अवगत कराया। वह जिला अध्यक्ष हुकुम सिंह यादव जी ने नेताजी की भारत की आजादी में योगदान पर व उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों को प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला सचिव उषा आर्या जी ने नेताजी की जयंती के उपलक्ष्य पर एक भजन सुनाया। इस अवसर पर रेवाड़ी मंडल कार्यकारिणी, नंदलाल धींगरा, राजेंद्र गुप्ता,  प्रेमराज, अमित शर्मा, मीनू ग्रोवर गुलाटी, जगमोहन, मधु शर्मा, सुमन चौहान, रेखा, राजेंद्र गुप्ता, डीएम यादव, मुकेश सारवान, राजेश कुमार, मधुसूदन शर्मा, चौधरी मोहनलाल, विजय प्रधान, कैप्टन भोला राम यादव, नरेश मित्तल, राजेन्द्र मित्तल, अशोक मुदगिल भी उपस्थित रहे।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें