Pathargama News: झारखंड राज्य रसोईया संघ की बैठक आयोजित की गई


 

 


ग्राम समाचार, पथरगामा:-  झारखंड राज्य रसोईया संघ प्रखण्ड कमिटी पथरगामा की बैठक  विसाहा पंचायत भवन में प्रखण्ड अध्यक्ष सरिता सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, बैठक में सभी प्रखण्ड कमिटी के प्रतिनिधि ने पुरे प्रखण्ड में जोर शोर से सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया गया प्रखण्ड सचिव रैपुन्ज़ेल बीबी ने कहा हम सभी  को विद्यालय में काम कर रहे रसोईया/संयोजिका बहनों को जागरूक होना होगा|आज पिछले सोलह वर्षों से स्कूलों में काम कर रही हुं, परन्तु आज तक सरकार की नजरें हमारी तरफ नहींहै! हम सभी को जागरूक होकर अपने हक की आवाज को बुलंद करने की जरूरत है!वही जिला प्रभारी मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा झारखंड राज्य बनने से आज बीस वर्ष पर हो गया|कितने सरकार आई और चली गई परन्तु रसोईया/संयोजिका की हालात जस के तश  बनी हुई है | मैं सरकार से आग्रह करता हूँ कि विद्यालयो में काम कर रही रसोईया एवं संयोजिका को स्थाई कर सम्मान जनक मानदेय दिया जाए, क्योंकि इसबार झारखंड राज्य में गरीबों की सरकार है और उसे गरीबों के हित में काम करना चाहिए! बैठक में जिला उपाध्यक्ष रीना देवी, कार्यालय सचिव मो शुशीला, उप सचिव शीला देवी, कलावती देवी आदि दर्जनों रसोईया संयोजिका उपस्थित हुई! 

  -:अमन राज, पथरगामा:-

                       

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें