Panjwara News: ऑटो पलटने से एक युवक घायल

 ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका। पंजवारा- दुबराजपुर ग्रामीण पथ  में तेल मील के समीप नवटोलिया गांव से पंजवारा आ रहे एक ऑटो असंतुलित होकर सड़क  किनारे  पलट गयी  ।जिसमें सवार  दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के  नवटोलिया गांव के रतन कुमार और अंकुश कुमार के रूप में हुई है।   जिनको हाथ और पैर  में गम्भीर चोटें आई है । उन्हें  आनन फानन में लोगों ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पंजवारा पहुँचाया।  जहां  प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर  इलाज के लिए भागलपुर  रेफर कर दिया गया।



जानकारी के मुताबिक तीन युवक   नवटोलिया गांव से ऑटों से आ रहे है और उनमें से एक मन्नी कुमार ऑटो  चला रहा था। इसी क्रम में तेल मील के पास ऑटो पर नियंत्रण खोने से ऑटो पलट गई। जिसमें ऑटो सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई। जिन्हें बेहतर ईलाज के भागलपुर रेफर कर दिया गया।

ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें