Pakur News: रास्ट्रीय यादव सेना के जिला अध्यक्ष बने पाकुड़ के विजय कुमार गोप


ग्राम समाचार, पाकुड़। रास्ट्रीय यादव सेना के पाकुड़ जिला अध्यक्ष मनोनीत किये गए,सिंधीपड़ा  निवासी विजय कुमार गोप जिसके उपलक्ष में श्री गोप ने कहा की,यादव जाती भगवान श्री कृष्ण के वंशज माने जाते रहे है। जिसका गौरव समस्त यादव समाज को होना चाहिए। हम सभी भगवान के अंश है, एवं सभी साथ आकर देश को आगे बढ़ाने में अधिक से अधिक  योगदान देने की आवश्यकता है। इतना ही नही उन्होंने रास्ट्रीय यादव सेना के मुख्य उद्देश्यो का जिक्र करते हुए कहा की, रास्ट्रीय यादव सेना एक सामाजिक एवं गैर राजनीतिक संगठन है, जिसका विस्तार सम्पूर्ण भारत वर्ष में करना हमारा परम उद्देश्य है। यादव समाज के लोगो को एक जुट कर, समाज मे दबे कुचले लोगो के साथ हो रहे अन्यन्य एवं कुरीतियो को समाप्त कर विकास की नई बुलंदियों तक ले जाने की जिम्मेदारी हमसबों की है। जिसके लिए पाकुड़ में रास्ट्रीय यादव सेना का गठन किया गया है। बताते चले, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन यादव है,एवं झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० कृष्णदेव यादव है। जिनका श्री गोप ने   हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा की जो जिम्मेदारी मुझे प्राप्त हुई है, उसको सत प्रतिशत एवं निष्ठावान रूप से पूर्ण करने का अथक प्रयाश करूँगा, साथ ही पाकुड़ जिला के सभी यादव समाज के लोगो सहित पाकुड़ की समस्त वाशियो का धन्यवाद किया।

ग्राम समाचार, पाकुड़ बिक्की कुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें