Pakur News: अमड़ापाड़ा पुसरभीठा गांव में ग्रामीणों ने एक नीलगाय के बच्चे को खेतों के बीच पकड़ा.


ग्राम समाचार, पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के डूमरचिर पंचायत पुसरभीठा गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक नीलगाय के बच्चे को खेतों के बीच पकड़ा।ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया। रेंजर संजीव कुमार चौधरी के निर्देश पर वन विभाग की टीम पुसरभीठा गांव पहुंची। वन विभाग के कर्मचारियों के कहने पर ग्रामीणों ने नीलगाय के बच्चे को जंगल में छोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव के मांगले पहाड़िया के अरहर के खेत में कुछ हलचल हो रहा था। ग्रामीणों ने जब देखा तो वहाँ एक वयस्क और एक छोटा नीलगाय था। शोरगुल होने पर वयस्क नीलगाय भाग गया पर छोटा होने के कारण एक नीलगाय ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पहले तो सभी ने इसे हिरण का बच्चा समझा था। कुछ ग्रामीणों ने वयस्क नीलगाय को काफी ढूंढा पर वो जंगल की ओर भाग चुका था।

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें