Pakur News: हिरणपुर झामुमो नेता विकास साहा ने सैकडों गरीब,असहाय लोगों को बांटा कंबल


ग्राम समाचार, पाकुड़। हिरणपुर गरीब, बेबस, असहायों के साथ हमेशा खड़े रहने वाले उप मुखिया सह झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता विकास कुमार साहा का हाथ एक बार फिर मदद के लिए बढ़ा है। मौसम की परिस्थिति को देखते हुए गरीबों को कड़ाके की ठंड से राहत देने के काम में जुट गए हैं। विकास साहा ने हिरणपुर प्रखंड के धोवाडांगा,लखनपुर में शुक्रवार को सैकडों बेसहारा लोगों को कंबल का वितरण किया। यह वितरण कार्य आगे भी निरंतर चलता रहेगा। इसमें विधवा महिलाएं, निर्धन, वृद्ध, दिव्यांग महिला व पुरुष शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा इस बात का ध्यान रखता हूं कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए, ना ही बिना चद्दर ओढ़े किसी की रात गुजरे। विकास साहा ने कहा कि मैं खुद गरीबी में पला बढ़ा हूं। मुझे गरीबी में जीने का कष्टदायक एहसास है। उनके दुख दर्द को मैं भली-भांति समझ सकता हूं। आज मुझे गरीबों का सेवा करने का मौका ईश्वर ने दिया है। इसके लिए मैं आभारी हूं। मैं अपने आसपास के लोगों का हमेशा ख्याल रखता हूं। कोई भी गरीब व्यक्ति चाहे इलाज कराने में असमर्थ हो या किसी के घर चूल्हा ठंडा पड़ा हो, इसकी खबर लेता रहता हूं और मेरे द्वारा जो भी बन पाता है, मैं मदद करने का प्रयास करता हूं। मौके पर नारायण साहा ,सहदेव साहा, कुलेश साहा, गंगा साहा,सुबोध साहा अंसार अंसारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें