Pakur News: भाजपा शिष्ट मंडल मिला एसपी से,कार्यकर्ताओं से घटित घटनाओं की दी जानकारी


ग्राम समाचार, पाकुड़। राज्य में भाजपा  के बढ़ते लोकप्रियता को देखते हुए विपक्षी दलों के लोग बौखलाहट देखी जा रही है।जिले में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को तरह तरह की  धमकी देकर भयभीत किया जा रहा है।पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा  कई शिकायत मिलने के बाद जिला अध्यक्ष भाजपा  बलराम दुबे ने उपरोक्त विषयों को संज्ञान में लेते हुए शनिवार को ज़िला पदाधिकारियों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की एक आपातकालीन बैठक ज़िला कार्यालय में  बुलाकर भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ घटी घटनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के उपरांत भाजपा शिष्टमंडल ने घटनाओं के समाधान हेतु  पुलिस अधीक्षक  से मुलाक़ात कर इन घटनाओं की जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक महोदय ने आश्वस्त किया कि इन घटनाओं पर सक्रियता से पहल करूंगा और कानूनसम्मत कार्रवाई की जायेगी।इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने दी .बैठक में महेशपुर विधानसभा के पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, लिट्टीपाड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दानियल किस्कू, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमृत पांडे, दिलीप सिंह, हिसाबी राय, ज़िला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्षा संपा साहा, उपाध्यक्ष सुनील सिंहा, भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, दुर्गा मरांडी, मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार साह, सदानंद रजवार, अरुण चौधरी, मनोरंजन सरकार, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पिंटू यादव, रवि शंकर झा, मीडिया सब-प्रभारी असीम मंडल, विवेकानंद तिवारी, जयंत मंडल, साधन झा, गणेश रज़क, कामेश्वर दास, मोहन मंडल समेत आदि उपस्थित थे।

ग्राम समाचार,पाकुड़ बिक्की कुमार भगत की रिपोर्ट।

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें