Pakur News: मुख्यमंत्री पर हमला, बर्दाश्त नहीं , गुंडों को सबक सिखाना झामुमो जानती है: श्याम यादव


ग्राम समाचार, पाकुड़। झामुमो जिला अध्यक्ष  श्याम यादव ने जिला कार्यालय पाकुड़ में कहा है कि झारखंड सरकार के  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऊपर रांची के किशोरगंज में हुए जानलेवा हमला एक सोची-समझी राजनीतिक से प्रेरित है  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड में जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है इससे विपक्ष हाताश व निराश हो गई है। मुख्यमंत्री का  बढ़ती लोकप्रियता  भारतीय जनता पार्टी के लोग पचा नहीं पा रहे हैं  भाजपा द्वारा रचित सोची समझी षड्यंत्र के तहत  मुख्यमंत्री के ऊपर - जानलेवा हमला किया गया । इस घटना की  झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी पाकुड़ घोर निंदा करती है।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के काफिले पर भाजपा के गुंडे द्वारा जिस प्रकार काफिला  विरोध व पथराव किया गया है वो बेहद शर्मनाक व दुखद है। उन्होंने कहा कि एक चुने हुए आदिवासी मुख्यमंत्री भाजपा के गुंडों से सुरक्षित नहीं तो आम आदिवासी कैसे सुरक्षित हो सकता हैं? शर्मनाक। झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने चेतावनी देते हुए कहा है भाजपा गंदे और तोड़ने वाले राजनीति छोड़ दें नही तो झारखंड मुक्ति मोर्चा  आंदोलनकारियों का पार्टी है और ऐसे गुंडे का सबक कैसे सिखाया जाता है झारखंड मुक्ति मोर्चा बखूबी जानती हैं। मौके पर झामुमो जिला प्रवक्ता शाहिद इक़बाल, प्रखंड उपाध्यक्ष मुसलोउद्दीन शेख, नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर, जहूर आलम, अजफारुल शेख, कादिर शेख, फिरोज शेख, रकीबुल शेख, अब्दुल हलीम आदि ने घोर निंदा की।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें