Pakur News: झारखंड मानवाधिकार जन जागृति कल्याण परिषद राँची के तात्वाधान में जन जागरुकता अभियान सह बैठक सम्पन्न हुई।


ग्राम समाचार, पाकुड़। शुक्रवार को झारखंड मानवाधिकार जन जागृति कल्याण परिषद राँची के तात्वाधान में जन जागरुकता अभियान सह बैठक पाकुड़ सदर प्रखण्ड के धनुषपुजा ग्राम के सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता माईकिल मराण्डी ने किया। झारखंड मानवाधिकार परिषद के प्रमुख सह राष्ट्रीय महासचिव श्री मुन्ना हेम्ब्रम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोगों अपने हक और अधिकार के बारे में जानना होगा,प्रत्येक मनुष्य जिस दिन से जन्म लेते हैं उसी दिन से ही हमलोगों को समान अधिकार बनता है,गाँव समाज में एकजुटता के साथ रहने की जरुरत है।हमलोग आजाद हैं और आजादी से रहेंगे।हमलोगों के लिए हमारे पूर्वजों ने ने कड़ी मेहनत की है आज किसी से भी छिपी है।भीमराव अम्बेडकर डाॅ बाबा साहब नाम से लोकप्रिय,भारतीय अर्थशास्त्री,राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे।उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।श्रमिकों,किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। प्रमुख सह राष्ट्रीय महासचिव श्री मुन्ना हेम्ब्रम के साथ राष्ट्रीय सरंक्षक श्री मन्टू मुर्मू,प्रमंडीय सचिव गब्रियल हेम्ब्रम,पाकुड़ जिला अध्यक्ष गब्रियल मुर्मू, साहेबगंज जिला सचिव श्री पतरास हाँसदा,गोड्डा जिला संरक्षक संतोष मराण्डी,राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख शत्रुध्न शर्मा,रीता पासवन,मीना  हाँसदा के अलावे उपस्थित ग्रामीण के गणमान्य कार्तिक किस्कू,सामुएल मुर्मू,राॅकी मुर्मू मौजूद थे।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें