Pakur News: पाकुड़िया मैट्रिक के छात्र छात्राओं की टेस्ट परीक्षा शुरू 257 छात्र उपस्थित रहे।


ग्राम समाचार, पाकुड़।पाकुड़िया  इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय सहित प्रखंड के अन्य उच्च विद्यालयों में बुधवार से मैट्रिक के छात्र छात्राओं की टेस्ट परीक्षा शुरू हो गई।पाकुड़िया प्लस टू विद्यालय में कुल 257 छात्र परीक्षा में शामिल हुए । इससे पूर्व कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक सभी कमरों को सेनिटाइजर से सेनेटाइज करने का कार्य किया गया । साथ ही परीक्षार्थियों का हैंडवाश करवाकर उनका तापमान भी मापा गया । साथ ही सबों के बीच मास्क का भी वितरण किया गया । प्रधानाध्यापिका प्रोमिला टुडू ने बताया कि शोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए पहले दिन प्रथम पाली में हिंदी ए एवं बी तथा दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई । गुरुवार को विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी । उन्होंने बताया कि टेस्ट परीक्षा 9 जनवरी तक चलेगी।

ग्राम समाचार, पाकुड़िया विशाल कुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें