ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 19.01.2021 को पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट में मिलने वाले मरीजों को खाने पीने हेतु चिन्हित किया गया होटल की खाने की वस्तुओं को चलंत खाद्य जांच प्रयोगशाला वाहन से जांच की गई। ज्ञात हो कि दिनांक 19.01.2021 को उपायुक्त भोर सिंह यादव के द्वारा हरी झंडी दिखाकर चलंत खाद्य जांच प्रयोगशाला वाहन को रवाना किया गया था। यह चलंत खाद्य जांच प्रयोगशाला वाहन कुल 09 प्रखंडों में 23.01.2021 तक खाद्य पदार्थों की जांच करेगी। दिनांक 18.01.2021 से 20.01.2021 तक अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज की देखरेख में कार्य करेगी एवं 21.01.2021 से 23.01.2021 तक अनुमंडल पदाधिकारी महागामा जीतेंद्र कुमार देव की देख रेख में कार्य करेगी। जिसका मुख्य उद्देश्य अनुमंडल स्तरों पर तम्बाकू एवं निकोटिन युक्त पान मसाले के पूर्ण प्रतिबंध पर कार्रवाई एवं जनता को जागरूक करना है। साथ ही साथ आवासीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, कस्तूरबा विद्यालय, रिमांड होम एवं जेल में सर्विलांस के लिए खाद्य पदार्थो की जांच करना है।
Godda News: चलंत खाद्य प्रयोगशाला से खाद्य जांच शुरू

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें