Godda news - प्रधान मंत्री के संबोधन के बाद टीकाकरण की शुरुआत


ग्राम समाचार (गोड्डा)।
वैश्विक महामारी कोबिड -19 जिसने पूरी दुनिया को हिला के रख दिया था। इस महामारी ने हमारी जीवन प्रणाली को प्रभावित किया। इस महामारी ने विश्व में तीन करोड़ 73 लाख से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया और 10 लाख 75 हज़ार मौतें हुईं। भारत में 01 करोड़ 05 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए और एक लाख 51 हजार से ज्यादा मौतें हुईं। झारखंड की बात करे तो
118000 लोग प्रभावित हुए और 1000 से ज्यादा मौतें हुईं। जिसमें गोड्डा जिले में 2200 लोग प्रभावित हुए हैं और 10 मौतें हुई हैं।

इस महामारी से निजात पाने के लिए पूरी दुनिया प्रतीक्षारत थी कि वैक्सीन का निर्माण हो और इस वैश्विक महामारी पर हम विजय प्राप्त कर सकें। आज हमारा इंतजार खत्म हो गया है। अपने देश के वैज्ञानिकों ने दिन-रात परिश्रम कर अपने देश के लिए कोबिड 19 से लड़ने के लिए वैक्सीन तैयार कर रहे हैं।) आज देश वासियों के लिए शुभ दिन है। 

16 जनबरी से लोगो को वैक्सीन देने का उद्घाटन किया गया। इस दिन के लिए महीनों से प्रशासनिक अमला तैयारी में था।

गोड्डा जिला की बात करे तो जिले में वेक्सिनेशन के लिए दो केंद्र एक सिकटिया दूसरा महागामा में बनाया गया। जंहा वेक्सीन देने की सुरुआत जिले में उपायुक्त भोर सिंह यादव एवं महागामा अनुमंडल में अनुमंडल अधिकारी जितेंद्र कुमार दे ने फीता काटकर की।

केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मियों को टिका दिलाने की योजना है। स्वास्थ्य कर्मी ही सबसे ज्यादा कोबिड विभाजित के संपर्क में आते हैं जैसे कि विभाजित के लिए नमूना इकट्ठा करना, इलाज के दौरान अनजाने में कोबिड श्रृंखला संबंधी के संपर्क में आने का खतरा हमेशा बना रहता है। इसलिए केंद्र सरकार ने सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को ही वैक्सीन देने की योजना बनाई है।

दोनो केंद्रों सिकटिया और महागामा में प्रति दिन 100 लाभार्थियों को वेक्सीन लगाई जाने की तैयारी  फिर से उसी लाभार्थी को 28 दिन बाद दूसरा डोज लगाया जाएगा। 

टीका उन्हीं लोगों को दिया जाएगा जो पूर्व में निबंधित हो चुके हैं। निबंधित लाभुकों को ही पोर्टल से ही निबंधित मोबाइल नंबर पर टीके के संबंध में सूचना मिलेगी जिसमें वेक्सीन लेने का स्थल, समय और तिथि का मैसेज मिलेगा। मोबाइल पर टीके लगाने का प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा। इन दोनों केंद्रों पर टीकाकरण पूर्ण होने के पश्चात अगले चरण में दो और प्रखंडों में टीकाकरण प्रारंभ किया जाएगा। इसी तरह चरणबद्ध तरीके से सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान शुरू होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले को 650 वाइल वैक्सीन प्राप्त हुआ है। इसी वैक्सीन से दोनों डोज दिया जाना है।

स्वास्थ्य कर्मियों के बाद लाइन में वर्कर्स, पुलिस कर्मी, 50 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और गंभीर बीमारी से पीड़ित जिसमें कोबिड होने की ज्यादा संभावना होती है उन्हें टीकाकरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम लगातार चलता रहता है। अगले 15 दिनों में वैक्सीन की अगली खेप मिलने की संभावना है।

उपायुक्त ने बताया कि वैक्सीन लेने पर कुछ छोटे-छोटे प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं जो अन्य किसी भी टीकाकरण में देखा जाता है। स्वास्थ्य विभाग किसी भी तरह की प्रभावों से निपटने में सक्षम है और पूरी तैयारी कर रखी है। कहा कि मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग रखना आवश्यक रहेगा। 

              -  ग्राम समाचार, ब्यूरो रिपोर्ट (गोड्डा)

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें