Chandan News: कुसुम जोरी पैक्स गोदाम का ताला तोड़ा गया चांदन प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा

 ग्राम समाचार, चांदन।प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदन प्रखंड के कुसुम जोरी पंचायत अंतर्गत कुसुम जोरी पैक्स गोदाम का ताला तोड़ा गया। ज्ञात हो कि 2019 में सहकारिता विभाग द्वारा पैक्स चुनाव कराया गया था। जिसमें कुसुम जोरी पैक्स का पूर्व पैक्स अध्यक्ष महेंद्र साह ने अपने प्रतिद्वंदी वर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार पोद्दार के द्वारा चुनाव हार गए थे। चुनाव हार जाने के उपरांत वर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार पोद्दार को कार्यभार नहीं सोंपे जाने के कारण 2019, 2020 की किसानों की धान अधिप्राप्ति खरीद नहीं हो पाई जिससे किसानों को धान बाजारों में औने पौने दाम में बेचना पड़ा। इधर वर्तमान पैक्स अध्यक्ष द्वारा बार-बार आग्रह प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बावजूद भी पैक्स गोदाम का ताला नहीं खुलवाया गया और नहीं तो किसी तरह का खाता बही रोकड़ आज तक दिया गया। 



जिससे वर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार पोद्दार को धान अधिप्राप्ति करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। थक हार कर सहकारिता विभाग के अधिकारीयों के साथ जिला अधिकारी बांका को कुसुम जोरी पैक्स गोदाम खुलवाने के लिए लिखित आवेदन दिया गया। जिसे जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड चांदन के प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गाशंकर के आलोक में गठन करते हुए प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी हरि मोहन कुमार को दंडाधिकारी नियुक्त करते हुए लेटर निर्गत किया गया। जिसका ज्ञापन नंबर (1491)- 31/12/2020 को आदेश प्राप्त कर निर्धारित तिथि 3 जनवरी 2021 को अधिकारियोंं एवं ग्रामीणों  के समक्ष वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए पैक्स गोदाम कि ताला तोड़ने का आदेश दिया गया था। 



लेकिन रविवार छुट्टी का दिन रहने के कारण 4 जनवरी 2021 को नियुक्ति दंडाधिकारी हरि मोहन कुमार एवं चांदन प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी राजीव रंजन पैक्स कार्यकारिणी सदस्य उमाकांत साह, मनोनीत कुसुम जोरी पैक्स प्रबंधक रंजीत कुमार, कुसुम जोरी पंचायत के मुखिया अम्रृता देवी तथा सैकड़ों किसानों के मौजूदगी में कुसुम जोरी पैक्स गोदाम का ताला तोड़ते हुए दंडाधिकारी हरिमोहन कुमार ने पैक्स प्रबंधक रंजीत कुमार को अन्य ताला लगा कर चाबी सौंप दिया। गोदाम खुलने के बाद देखा गया कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष द्वारा गोदाम भवन कार्य में लापरवाही के कारण भवन जर्जर की स्थिति में देखी गई। इस सम्बन्ध बातचीत में  नियुक्त दंडाधिकारी हरिमोहन कुमार तथा चांदन सहकारिता पदाधिकारी राजीव रंजन से पूछे जाने पर बताया कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद साह की मनमानी हद से पार कर गई है।जिससे कुसुम जोरी पंचायत के किसानों कि धान अधिप्राप्ति करने हेतु रखरखाव के लिए मजबूरन ताला तोड़ना पड़ा। गोदाम जर्जर के बारे में पूछे जाने पर बताया कि फिलहाल वर्तमान पैक्स अध्यक्ष द्वारा गोदाम मरम्मती कर धान अधिप्राप्ति का कार्य किया जाएगा। और पूर्व पैक्स अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद साह कर्तव्य निष्ठा को  देखते आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोदाम का ताला तोड़ते समय मुख्य रुप से मौके पर वीरेंद्र दास बिगन दास देवराज कुमार दास रामचंद्र शाह सुखदेव यादव, बबलू दास रामवदन यादव, वंशराज दास, बैजनाथ यादव नीम चंद यादव संदीप कुमार डोमन यादव बालों यादव के साथ साथ सैकड़ों किसान मौजूद थे।

उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें