Chandan News: बांका के अनुप कुमार बने मानवाधिकार आयोग के प्रदेश महासचिव

 ग्राम समाचार, चांदन, बांका। बांका। मानवाधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल झा गुरुवार को पटना से बांका आए। बांका स्थित एक होटल में संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने संगठन के नई कार्यकारिणी प्रदेश कमेटी की घोषणा की। नए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए बधाई दी। 



बांका निवासी अनुप कुमार को संगठन का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। साथ ही कई अन्य लोगों को भी संगठन में जिम्मेदारी दी गई। मौके पर अनुप कुमार ने कहा कि बिहार में संगठन को मजबूत किया जाएगा। जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक कमेटी गठित की जाएगी। बांका में भी जल्द कार्यालय खुलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मानवाधिकार की रक्षा के लिए सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने की सलाह दी। कहा कि आरोपों की जांच के बाद ही किसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन पर दबाब बनाएं। क्योंकि, कई बार आरोप झूठे होते हैं। मौके पर राहुल झा ने पिछले छह माह के अंदर बिहार में संगठन के लिए किए गए कार्यो की जानकारी दी। राहुल झा ने नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अनुप कुमार के कामकाज की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व जस्टिस के के खत्री, पूर्व जस्टिस विनोद सिन्हा अधिवक्ता नकुल यादव, अधिवक्ता रामप्रवेश झा,जिला परिषद सदस्य रणवीर यादव, जिप सदस्य नरेश यादव, इंडियन नेशन के संपादक पंकज कुमार ठाकुर, युवा पत्रकार आनंद झा, पत्रकार अजय कुमार झा, प्रोफेसर सुरेश बिंद, मुखिया संजय यादव, प्रोफेसर जगदानंद सिंह, सीताराम साह, आशुतोष झा , गगन सत्या, प्रवीण कुमार यादव, नीरज विद्यार्थी,आदि उपस्थित थे इसके पूर्व बांका पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मानवाधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष राहुल झा का जोरदार स्वागत किया।

उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें