ग्राम समाचार, बौंसी, बांका। बौंसी हंसडीहा मुख्य मार्ग पर बजरंगबली चौक के समीप सड़क दुर्घटना में 1 बच्चे सहित एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई तथा एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार गोड्डा
झारखंड के मुचैरा गांव निवासी शेख मुमताज की 20 वर्षीय पुत्री, बीबी नूरजहां एवं 2 वर्षीय पुत्र, दानिश की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। तथा उनकी पत्नी बीबी अंगूरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बताया जा रहा है कि बीबी अंगूरी अपनी पुत्री और पुत्र के सहित अपने भैंसुर के
पुत्र महताब के साथ मोटरसाइकिल से अपनी बहन के घर कैरी जा रही थी। इसी क्रम में बौसी बजरंगबली चौक के समीप महताब की मोटरसाइकिल सामने आ रही ओटो के चमकाने से अनियंत्रित हो गई। उसी दिशा से एचपी गैस के सिलेंडर से भरी हुई ट्रक आ रही थी। मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने के कारण उस पर सवार महिला सड़क की तरफ गिर गई और दूसरी महिला सड़क के बाईं तरफ गिर गई एवं बच्चा भी गिर गया। सड़क की तरफ गिरने से महिला एवं बच्चे ट्रक के पिछले चक्के की चपेट में आ गए और घटना पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक का ड्राइवर घटना होने के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लगने लगी। इस घटना की जानकारी
थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह को दी गई थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को पुलिस वाहन की मदद से बौंसी रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर संजीव कुमार ने उसका इलाज किया और बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, घायल महिला का बाया हाथ का कलाई टूट गया है। वहीं घटनास्थल पर लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार एवं अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद समझाने बुझाने पर जाम को हटाया गया।
मालूम हो कि, इस तरह की घटनाएं उक्त जगह पर पहले भी घट चुकी है। कारण ऑटो चालक के द्वारा ऑटो स्टैंड नहीं होने के कारण सड़क के किनारे किनारे ऑटो को लगा देना। जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन के द्वारा बार-बार ऑटो चालक को उस जगह से हटाया जाता है। एक दो महीना तक ओटो वहां नहीं लगाते हैं। पुनः ऑटो का लगना शुरू हो जाता है। मालूम हो कि बौंसी में जितने भी ऑटो चालक हैं। उसमें से ज्यादातर ऑटो चालक नवसिखुआ हैं। जिनके पास ना तो लाइसेंस है और ना ही सही कागज। वे बेधड़क सड़क पर ऑटो चलाने का काम करते हैं। आए दिन इस तरह की घटनाएं बौंसी बाजार में होती रहती है। जब तक बौंसी हँसडीहा मुख्य मार्ग फोर लाइन नहीं बन जाता। तब तक ऐसी समस्याएं आती रहेंगी। इस मार्ग को फोर लाइन करना अत्यंत आवश्यक हो गया है।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें