Bounsi News: भारतीय जनता युवा मोर्चा बांका जिला इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर निकाली गई युवा संदेश यात्रा

 ग्राम समाचार, बौंसी,बांका। आज दिनांक 12/01/2021 को भारतीय जनता युवा मोर्चा बांका जिला इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर बौंसी में युवा संदेश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय गोकुल बिहार होटल के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम 

की अध्यक्षता भाजयुमो युवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास सिंह उपस्थित थे। युवा संदेश यात्रा निकालने से पहले एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष विकास सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां की, उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक कि मंजिल प्राप्त ना हो जाए। हम सभी युवा आज के दिन स्वामी जी के 

जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं। कार्यक्रम में संबोधन के बाद युवा संदेश यात्रा निकाली गई। जो कि गोकुल विहार होटल से होकर, हनुमान मंदिर चौक होते हुए, सी एन डी हाई स्कूल के समीप से वापस होते हुए, पुनः गोकुल विहार होटल में यात्रा की समाप्ति की गई। 

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति पुनीता सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, जिला महामंत्री हीरालाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष विक्की मिश्रा, एबीवीपी जिला प्रमुख प्रदीप झा, छोटू ठाकुर, नवनीत आनंद, गौरव कुमार, श्रीकांत चौधरी, भाजपा के उत्तरी मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, महामंत्री संजीव कुमार सिंह, प्रकाश चौधरी, संतोष चौधरी, मीडिया प्रभारी निर्मल झा सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी गण, मंडल के पदाधिकारी गण, भाजपा नेता गण मुख्य रूप से उपस्थित थे । 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें