ग्राम समाचार, बौंसी, बांका। जिला प्रशासन के द्वारा भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग में पासर गिरोह पर की गई कार्रवाई के दूसरे दिन पासर गिरोह के सदस्यों में हड़कंप मच गई है। जानकारी हो कि, बुधवार को पासिंग गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद 11 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिस मामले में पुलिस का अनुसंधान दूसरे दिन भी जारी रहा। जानकारों के अनुसार गिरफ्तार पासर गिरोह के सदस्यों से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। गिरफ्तार पासर गिरोह के सदस्यों के मोबाइल पर कई ऐसे नंबर भी देखे गए हैं, जो प्रशासनिक अधिकारियों से जुड़ा हुआ है। हालांकि, पुलिस के द्वारा इस मामले में
अभी चुप्पी साधी गई है। लेकिन अंदर खानों में इसका हलचल व्यापक स्तर पर चल रहा है। यह अधिकारी कौन है, इसका पासर गिरोह से क्या संबंध है। इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, अगर पुलिस अनुसंधान ठीक-ठाक रहा तो, पासर गिरोह में कई और लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज हो सकती है। हालांकि पूरे मामले में डीएम व एसपी गंभीर है। बताया जा रहा है कि, पासिंग गिरोह के एक-एक सदस्य और उनसे जुड़े 11 लोगों की गहराई से जांच की जा रही है। यहां सूत्रों के मुताबिक पासर गिरोह के लोगों पर नामजद प्राथमिकी के बाद गिरोह के सरगना सहित कई नामचीन पासर यहां से फरार होकर झारखंड राज्य में कहीं पनाह लिए हुए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक कमलडीह गांव निवासी सौरभ कुमार व अंबा गांव निवासी पप्पू कुमार ने पासिंग गिरोह के सरगना बाराहाट थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव निवासी बदरू अंसारी के साथ कई अन्य लोगों के नाम बताए हैं। सूत्रों की माने तो कुछ और भी ऐसे पासर है जिनका तार श्यामबाजार क्षेत्र से जुड़ा हुआ है और यही से पासिंग का कार्य करते हैं, इनके ऊपर भी पुलिस नजर बनाये हुई है।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें