ग्राम समाचार बोआरीजोर(गोड्डा)।घर के मुखिया द्वारा आत्महत्या के 4 दिनों के अंदर आश्रित विधवा को पेंशन स्वीकृति पत्र घर जाकर उपलब्ध कराया गया।
क्या था मामला
पिछले शनिवार को लोहंडिया बाजार के निवासी स्वर्गीय किशन लोहार के द्वारा आत्महत्या किये जाने के उपरांत उनकी पत्नी असहाय हो गई। जिसका जीवन यापन के लिए कोई सहारा नहीं रहा।
प्रखंड प्रशासन के द्वारा ततपरता दिखते हुए राज्य मुख्यमंत्री विधवा सम्मान पेंशन योजना अंतर्गत प्रतिमाह ₹1000 की राशि की स्वीकृति पत्र मुखिया श्रीमती सुहागिनी मरांडी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ललन ठाकुर की उपस्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज प्रकाश के द्वारा प्रदान किया गया।
साथ ही तत्काल ₹1000 की सहायता राशि, चावल तथा कंबल भी आश्रित विधवा को दिया गया।
- ग्राम समाचार बोआरीजोर(गोड्डा)।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें