Bhagalpur News:श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा विश्वविद्यालय उपनगर भागलपुर - डॉ प्रीति शेखर


ग्राम समाचार, भागलपुर। विश्वविद्यालय उप नगर के पार्वतीनगर स्थित काली मंदिर के प्रांगण से रविवार को राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान संपर्क टोलियों ने संपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ता जय श्री राम का नारा लगा रहे थे। बड़ी संख्या में आम लोग भी सम्पर्क टोली का स्वागत कर रहे थे। सम्पर्क टोली का जगह-जगह लोगों ने अभिनंदन किया और अभियान हेतू प्रसन्नता व्यक्त किया। वहीं दूसरी ओर विक्रमशीला बस्ती में भी ढ़ोल बाजे के साथ संपर्क टोली ने रामसर, जगड़नाथ सुड़ी लेन, मंदरोजा एवं विक्रमशीला कॉलोनी में संपर्क अभियान चलाया। इसमें बड़ी संख्या में महिलायें भी शामिल थीं। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह, विश्वविद्यालय उपनगर की पालक डॉ प्रीति शेखर, जिला अभियान संचालन टोली के उपाध्यक्ष संतोष सिसोदिया, अभियान प्रमुख करण यादव, सह अभियान प्रमुख शिवेंन्दु सिंह व रामरतन गुप्ता, पंकज सिंह, चित्रलेखा देवी, उषा देवी, राजकुमार पांडे,प्रदीप झा,रंजन सिंह, अग्रय कुमार, बिरजू राम, प्रणीत चौहान, बशीष्ठ सिंह, सुरेश महतो समेत कई लोग शामिल थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें