Bhagalpur News:ग्राम रक्षा दल पुलिस मित्र महिला कोषांग का मनाया गया 15वां वर्षगांठ
ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के जगदीशपुर स्थित लोकनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में मंगलवार को ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र एवं महिला कोषांग का 15वां वर्षगांठ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीएसपी विधि व्यवस्था नेसार अहमद शाह, धोरैया विधानसभा के राजद विधायक भुदेव चौधरी, राजद नेत्री राबिया खातून, मध्य विद्यालय जगदीशपुर के प्रधानाचार्य आशुतोष चंद्र मिश्रा तथा थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मंच संचालन पवन दुबे ने किया तथा सभा का समापन संबोधन थाना अध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर पुलिस मित्र के सदस्यों द्वारा प्रशासन से मांग किया गया कि हम लोग लगातार 14 वर्षों से स्थानीय पुलिस के सहयोग में कार्य कर रहे हैं। इसलिए हम लोगों को लाठी, टार्च, वर्दी तथा मानदेय दिया जाए। इस मांग को लेकर एसएसपी भागलपुर द्वारा भेजे गए डीएसपी विधि व्यवस्था ने कहा कि मैं आप लोगों की मांग को अपने वरिय अधिकारियों के समक्ष रखूंगा। आप लोगों की मांग जायज है इसलिए मैं दिलाने की भी कोशिश करूंगा। वहीं धोरैया विधायक ने कहा कि आप लोगों की मांग बहुत छोटी है। यह मांग अवश्य पूरी होनी चाहिए। इसके लिए मैं भी प्रयास करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस संस्था का विस्तार पूरे बिहार में होना चाहिए। वहीं राजद नेत्री ने पुलिस मित्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप लोग बहुत लगन से कार्य कर रहे हैं। आपके मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। बता दें कि पुलिस मित्र महिला कोषांग का गठन तत्कालीन भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह गंगवार के निर्देश पर तत्कालीन जगदीशपुर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार राय द्वारा 5 जनवरी 2007 को की गई थी। तब से लगातार यह लोग पुलिस प्रशासन के सहयोग में कार्य कर रहा है। यह लोग रात्रि परहरी, संध्या प्रहरी, शराबबंदी तथा सभी पर्व त्यौहार में पुलिस प्रशासन के सहयोग में पिछले 14 वर्ष से कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर पुलिस मित्र के प्रखंड अध्यक्ष सुशील यादव, धर्मेंद्र महतो, माया देवी, संतोष झा, रविंद्र कुमार, वर्षा कुमारी सहित दर्जनों पुलिस मित्र महिला कोषांग के सदस्य मौजूद थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें