Banka News: निर्वाचक सूची के प्रेक्षक- सह- आयुक्त भागलपुर प्रमंडल भागलपुर द्वारा बांका जिले का भ्रमण

 ग्राम समाचार बांका। दिनांक 01/01/2021 की अहर्ता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में आज दिनांक 06/01/2021 के निर्वाचक सूची के प्रेक्षक- सह- आयुक्त भागलपुर प्रमंडल भागलपुर द्वारा बांका जिले का भ्रमण किया गया। निर्वाचक सूची प्रेक्षक के रूप में इस पुनरीक्षण में यह उनका प्रथम भ्रमण कार्यक्रम था। भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजन किया गया। आयुक्त महोदया की अध्यक्षता में उक्त बैठक 

आयोजन जिला अतिथि गृह बांका में किया गया। बैठक के क्रम में सर्वप्रथम सभी उपस्थित प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। इसके उपरांत आयुक्त महोदया के द्वारा उपस्थित राजनीतिक दलों, प्रतिनिधियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के संदर्भ में मंतव्य प्राप्त किया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों के द्वारा बताया गया कि, जिले के मतदाता सूची का पुनरीक्षण का क्रियान्वयन सही ढंग से हो रहा है। इसे और भी प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता बताई गई। उक्त के संदर्भ में प्रेक्षक 

महोदया द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को स्वीप कार्यक्रम पर विशेष जोर देने का निर्देश गया। बांका के सभी महाविद्यालयों विशेषकर महिला महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन कर फॉर्म- 06 प्राप्त करने का निर्देश सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को दिया गया। बैठक के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बांका द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को अगले विशेष अभियान दिवस के संदर्भ में माइकिंग कराने का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी बांका जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची की निर्वाचक को संबंधी आंकड़ों की चर्चा करते हुए, उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों मतदाता सूची का लिंगानुपात सुधारने, निर्वाचक जनसंख्या अनुपात सुधारने के साथ-साथ मतदाता सूची में खराब फोटो प्रतिसष्ठापन में सहयोग करने की अपील की गई। बैठक के क्रम में आयुक्त महोदया द्वारा सभी उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए बी०एल०ए० प्रतिनियुक्त करने का अनुरोध किया गया। वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड तथा भारतीय 

जनता पार्टी द्वारा बी० एल० ए० प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके बाद निर्वाचन सूची प्रेक्षक महोदया द्वारा बी०एल०ओ० के कार्यों की समीक्षा की गई उनके द्वारा 159- अमरपुर विधानसभा के भाग संख्या 157 एवं 207, 160 - धोरैया (अ०जा०) विधानसभा के भाग संख्या 134, 227, 320 एवं 161- बांका विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या- 08 14, 15, 94, 162, 252 एवं 264 तथा 162- कटोरिया (अ० ज०जा०) विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 76,157 एवं 240 के मतदान केंद्र स्तरीय 

पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्य की समीक्षा की गई। इस क्रम में उनके द्वारा फॉर्म की गुणवत्ता बी०एल०ओ० पंजी के संधारण इत्यादि कार्य की भी समीक्षा की गई। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी भागलपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बांका, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल भाजपा के जिला अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर, जदयू के निरंजन कुमार सिंह, कांग्रेस के राघवेंद्र कुमार सिंह, भाकपा के ब्रजेश कुमार सिंह, माकपा के जमील अहमद, लोजपा के विपिन कुमार सिंह, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कांति कुशवाहा, बसपा के शिवनंदन कुमार उपस्थित थे। इसके पूर्व सर्वप्रथम निर्वाचक सूची प्रेक्षक- सह- आयुक्त भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर बांका जिला अतिथि गृह पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें