ग्राम समाचार, बांका। कल दिनांक 30.01.2021 को जिला समाहर्ता –सह– जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विशेष सर्वेक्षण (बंदोबस्त कार्यालय) बांका की समीक्षा की गई। बैठक में सभी विशेषण सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं विशेष सर्वेक्षण कानूनगो उपस्थित थे।
बैठक में राज्य स्तर से निर्गत एम0आई0एस0 प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई जिसमें बाराहाट–03 के शिविर प्रभारी एवं विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के खराब प्रदर्शन के लिए उनसे कारण पृच्छा की गई। विभागीय भूमि एवं गैर मजरूआ भूमि के संबंध में राजस्व शाखा में उपलब्ध विवरणी को सभी शिविर प्रभारियों को सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। शिविर प्रभारियों द्वारा जिला के अभिलेखागार में उपलब्ध खतियान कैथी लिपि में है इस का हिंदी रूपांतरण नहीं होने के कारण अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई है। जिला समाहर्ता द्वारा कैथी लिपि के जानकार लोगों की संचिका स्थापित करने का निर्देश सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुख्यालय को दिया गया। शिविर प्रभारियों द्वारा अनुरोध किया गया कि राजस्व ग्रामों में अधिक खेसरा होने के कारण जिन अमीनों को जोड़ा गया है उनसे कार्य कराने में कठिनाई हो रही है।
कुछ राजस्व ग्रामों में कम खसरा होने के कारण अमीन बेकार बैठे हैं। समाहर्ता द्वारा सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुख्यालय विमल कुमार घोष को निर्देश दिया गया कि जिन राजस्व ग्रामों को अमीनों के साथ जोड़ा गया है उसकी युक्तिकरण हेतु संचिका उपस्थापित करें। सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि सर्वे कार्य में तेजी लाएं। इस बैठक में वरीय उप समाहर्ता सत्येंद्र कुमार एवं सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुख्यालय विमल कुमार घोष के साथ आलेख प्रभारी मनोरंजन मधुकर उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें