ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।
आज दिनांक 29/01/2021 को जिला पदाधिकारी बांका द्वारा धान अधिप्राप्ति को लेकर समाहरणालय सभागार बांका में समीक्षा बैठक की गई। जिला पदाधिकारी बांका के द्वारा बताया गया कि, जिले में धान खरीद की तिथि पहले 31 जनवरी 2021 तक निर्धारित थी, लेकिन राज्य सरकार के निर्देश पर धान खरीद की तिथि को बढ़ाकर 21 फरवरी 2021 तक कर दी गई है। अब जिले भर के सभी पैक्सों से व्यापार मंडल पर अगले 25 फरवरी तक धान की खरीद की जाएगी। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी बांका, वरीय उप
समाहर्ता धान अधिप्राप्ति अशोक कुमार, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम शालिग्राम साह बांका, जिला कृषि पदाधिकारी बांका, सभी प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी बांका के द्वारा निर्देश दिया गया कि, धान खरीद की बढ़े हुए तिथि तक छोटे, मझौले एवं गैर रैयत किसानों से धान का क्रय किया जाना है। साथ ही वैसे किसान जिनका नाम सर्वेक्षक किसानों की सूची में है, उनको धान अधिप्राप्ति में प्राथमिकता देनी है। वैसे पैक्स/ व्यापार मंडल जिनका कैश क्रेडिट समाप्त हो गया है। उनका कैश क्रेडिट बढ़ाने के लिए बैठक को सूचित करना। साथ ही उनका सी० एम० आर० जल्द से जल्द कराने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी को सर्वेक्षित किसानों की सूची सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही वैसे पैक्स
जिसकी खरीदारी बहुत ही कम है, संबंधित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी को जल्द से जल्द धान खरीदारी कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा पैक्सवार कम से कम 100 किसानों से धान की खरीदारी करने का निर्देश दिया गया। मूल रूप से छोटे एवं मझौले किसानों से धान अधिप्राप्ति की समीक्षा के दौरान प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी बांका, कटोरिया, अमरपुर तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमरपुर एवं बांका के द्वारा किसानों के बीच सामंजस नहीं स्थापित करने, किसानों एवं पैक्सों के बीच समन्वय स्थापित नहीं करने के कारण, साथ ही सर्वेक्षित छोटे, मझौले एवं गैर रैयत किसानों से कम धान अधिप्राप्ति के कारण एवं सर्वेक्षित किसानों की संख्या पोर्टल पर कम की गई है। धान अधिप्राप्ति सुचारू रूप से नहीं होने से किसानों को कम भुगतान होने के कारण पृच्छा के साथ धान अधिप्राप्ति में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति होने तक वेतन बंद करने का निर्देश दिया गया।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें