ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका। आज दिनांक 16/01/2021 को शुरू हुआ देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान। बांका जिले के सदर अस्पताल में सफाई कर्मी धर्मेंद्र हरि को दिया गया टीके का पहला डोज। जिलाधिकारी बांका द्वारा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया।
जहां कोविड-19 का टीका दिया जाना है। जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन बांका से कोविड-19 को लेकर जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपस्थित मीडिया कर्मी को जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि,
सदर अस्पताल सहित सात जगहों पर टीकाकरण किया जा रहा है। आज दिनांक 16/012021 को 11:00 बजे पूर्वा० से 5:00 बजे अप्रा० तक वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। उसके बाद सप्ताह के 4 दिन में पूर्वा० 9:00 बजे से अप्रा० 5:00 बजे तक वैक्सीनेशन का समय निर्धारित है। इस मौके पर सिविल सर्जन बांका, अपर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बांका, अस्पताल के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें