Rewari News : नुक्कडसभा कर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की

रेवाडी। पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव व विधायक चिरंजीव राव ने शहर में दर्जनभर नुक्कडसभा कर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की। चिरंजीव राव ने सैक्टर 3 मार्केट, कटला बाजार, कंपनी बाग, गांधी नगर में तो कैप्टेन अजय सिंह ने अपना बाजार, बारा हजारी चौक, वार्ड 25 व विजय नगर में नुक्कसभाएं की। हर वार्ड में पंहूचने पर कांग्रेसी नेताओं का जोरदार स्वागत हुआ। 



कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि चारों तरफ से विक्रम यादव को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इसी तरह आप सभी का आशीर्वाद मिला तो विक्रम यादव की जीत पक्की है। भाजपा संकल्प पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए श्री यादव ने कहा कि संकल्प पत्र नही यह झूठ का पुलिंदा है। भाजपा ने पिछले 6 साल में शहर के लिए कुछ नही किया तो अब बाकी समय में क्या कर लेगी। वैसे भी अब यह सरकार कुछ दिन की मेहमान है। भाजपा ने इतने लंबे चौडे वायदे तो कर दिए, लेकिन नौसिखिया सरकार को यह भी नही पता कि नगर परिषद के दायरे में क्या-क्या काम आते हैं। नगर परिषद की चेयरपर्सन क्या-क्या कार्य कर सकती है। भाजपा का काम है झूठ बोलना उसी को आगे बढाते हुए नगर परिषद चुनाव में भी भाजपा ने लंबे चौडे वायदे कर दिए हैं। लेकिन सच्चाई जनता को पता है कि भाजपा का विकास से कोई नाता नही है। चिरंजीव राव ने कहा कि आप सभी का प्यार एसे ही मिलता रहा तो कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी विक्रम यादव कई हजार वोटों से जीत दर्ज करेंगी। यह जीत रेवाडी की जनता की जीत होगी। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा और अन्य उम्मीदवारों ने देख लिया कि रेवाडी की जनता किसके साथ है। रेवाडी की जनता सच्चाई के साथ है। यदि रेवाडी का कोई विकास कर सकता है तो सिर्फ और सिर्फ विक्रम यादव कर सकती हैं। इसलिए आगामी 27 दिसंबर को विक्रम यादव के चुनाव चिंह हाथ के सामने वाला बटन दबाकर भारी मतों से जीताना है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें