Rewari News : कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन : 6 दिसंबर : रविवार को 84 नए पॉजिटिव मिले, 208 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए


रेवाड़ी, 6 दिसंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 129532 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 10778 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 10334नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 62 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 382 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 110645 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 8109 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 382 एक्टिव केस हैं, इनमें 43 विभिन्न अस्पतालों में, जबकि 339 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को जिले से संबंधित 84 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 48 रेवाडी शहर, 11 बावल, 7 धारूहेड़ा, 2-2 बोहका, धवाना व टांकडी, तथा एक-एक केस कोसली, बलवाड़ी, बेरली कलां, कनोहरी, करावड़ा, झाबुआ, खरसानकी, खेड़ा आलमपुर, खेड़ी, निमोठ रामपुरा व मोहदीनपुर से संबंधित हैं। रविवार को जिले से संबंधित 208 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 119 रेवाडी शहर, 37 धारूहेड़ा, 15 कोसली, 12 बावल, 5 गिनदोखर, 3 गंगायचा अहीर, 2-2 तुर्कियावास, गुरावडा, बालियर खुर्द, तथा एक-एक गुड़ियानी, संगवाडी, भुरथल जाट, काकोडिया, जाटूसाना, लाला, टूमना, लुखी, मीरपुर, गोठड़ा व खुशपुरा से संबंधित हैं। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें