Pathargama News: झारखंड की सरकार मुखिया की सारी शक्ति छीन कर पदाधिकारी को देना चाहती है ताकि कमीशन पहुंचता रहे




ग्राम समाचार, पथरगामा:- क्षेत्र परिभ्रमण पर निकले भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी कुसुम घाटी से लौटने केेे क्रम में प्रखंड के गांधी ग्राम स्थित काली मंदिर चौक पर झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार की विफलताओं पर बरसते हुए बोला कि सरकार पंचायत चुनाव नहीं करना चाहती है| सरकार मुखिया की सारी शक्ति छीन कर सरकारी कर्मियों को देना चाहती हैै, ताकि उन के माध्यम स कमीशन  पहुंचता रहे और झारखंड में मनमाफिक लूट मचाई जा सके| जब तक   पंचायत चुनाव नहीं हो जाता तब तक मुखिया की सारी शक्ति सरकार को देना चाहिए ताकि पंचायत का विकास हो सके| झारखंड सरकार की मंशा साफ नहीं है इसीलिए किसानों को लगातार भड़काने का प्रयास कर रही है| धान की खरीदारी की व्यवस्था भी सही तरीके से अभी तक झारखंड सरकार नहीं कर पाई है| किसानों को जहां उचित दाम मिले किसान अपनी फसल बेच सकती है| मोदी सरकार ने ऐसा कानून बनाया है, पर किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है| किसानों को जमीन छीनने के नाम पर डराया जा रहा है| भ्रमित किया जा रहा है| जबकि मोदी जी बार-बार कह रहे हैं कि एमएसपी पर कोई छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा एवं किसान की जमीन भी सरकार लेने नहीं जा रही है| बाबूलाल मरांडी से पूर्व अशोक भगत और अमित कुमार मंडल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था| मंच का संचालन पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष नरसिंह भगत कर रहे थे वही मौके पर गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल, महागामा से पूर्व विधायक अशोक भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, कृष्ण कन्हैया, शिवेश वर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य सिया राम भगत, पूर्व प्रखंड प्रमख अजय कुमार भगत,  पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित, विसाहा मंडल अध्यक्ष जगरनाथ माझी, संजय झा, मदन कुमार महतो, चुन्ना भगत आदि मौजूद थे|

  -:अमन राज, पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें