ग्राम समाचार, पाकुड़। भारतीय जनता युवा मोर्चा पाकुड़ जिला अध्यक्ष के नाते सुरजीत यादव उर्फ पिंटू यादव जी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष पर भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में नगर के कार्यकर्ताओ के द्वारा जोरदार स्वागत माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। पिंटू यादव पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा के जिला के मंत्री जिला के उपाध्यक्ष के नाते पूर्व में काम कर चुके हैं। स्वागत कार्यक्रम के माध्यम से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा पाकुड़ जिला के अध्यक्ष श्री बलराम दुबे को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी कि उन्होंने युवा नेतृत्व करने के लिए पिंटू यादव को युवा मोर्चा का नेतृत्व प्रदान किया इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में मिडिया सह प्रभारी असीम मंडल नगर के महामंत्री पार्थ रक्षित नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल जी संजय सरकार अजय भगत मोहन सरकार युवा मोर्चा के रवि शंकर झा तारक भगत नगर कोषाध्यक्ष राजा साह बिट्टू द राघवेंद्र प्रसाद काजल सरकार वह कई कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुरजीत यादव उर्फ पिंटू यादव ने कहा कि इस जिम्मेदारी के लिए मैं सर्वप्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष बलराम दुबे जी का धन्यवाद देता हूं और पाकुड़ युवा मोर्चा के जिला में एक नई टीम बनाने के लिए सभी वर्गों से सभी वर्गों को मिलाकर एक नई टीम बनाई जाएगी एवं युवा मोर्चा को एक नई ऊर्जा के साथ पाकुड़ जिले में उभरने का काम करेगी।
ग्राम समाचार, पाकुड़। बिक्की कुमार भगत की रिपोर्ट।
0 comments:
टिप्पणी पोस्ट करें