Jamshedpur News: भारत सेवाश्रम संघ आदिम जनजातियों के बीच किया गर्म वस्त्र का वितरण।


 ग्राम समाचार संवाददाता, जमशेदपुर: भारत सेवाश्रम संघ जमशेदपुर के उप-शाखा चक्रधरपुर के द्वारा पशिचम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखण्ड के सुदूरवर्ती गांव रेंगालबेडा के विरहोड़ टोला में जरुरतमंद लोगों के बीच संघ के सचिव स्वामी शुभ्रानंदजी महाराज के नेतृत्व में गर्म वस्त्र जैसे कंबल, स्वेटर,सोल, साड़ी, धोती,पेंट, कमीज,तथा अध्यनरत बच्चों के बीच काॅपी,कलम, पेंसिल, बिस्कुट इत्यादि ग्रामीणों के बीच वितरित किए गए। बताते चलें कि भारत सेवाश्रम संघ झारखण्ड राज्य के रांची,दुमका, पूर्वी सिंहभूम,पश्चिम सिंहभूम,ए ए सरायकेला-खरसावां जिले में आदिवासी एंव आदिम जनजातियों के बीच शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्रों में कार्यरत है।इस योजना के अन्तर्गत आदिम जनजातियों के सेवार्थ संघ गोइलकेरा प्रखण्ड के रेंगालबेड़ा गांव के विरहोड़ो के बीच गैर-आवासीय विद्यालय एवं भ्रमणशील चिकित्साल्य निशुल्क संचालित किया जाता है। इस वितरण कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवक भावानी शंकर, बोध बोदरा सरोज मुंडा एंव स्थानीय ग्रामीण  उपस्थित थे। 

कालीदास मुर्मू जमशेदपुर।

Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें