Jamshedpur News: भारत सेवाश्रम संघ ने जरुरतमंदों के बीच किया कम्बल का वितरण

 

ग्राम समाचार संवाददाता, जमशेदपुर : भारत सेवाश्रम संघ के पोटका प्रखण्ड स्थित आश्रम प्रंगण में आज जरुरतमंदों के बीच स्थानीय विधायक श्री संजीव सरदार  के हाथों गर्म वस्त्र वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सरदार ने लोगों से कोविड- 19 के दौरान में सावधानी बरतने की अपील की। तथा संघ के कार्य को प्रसंशा करते हुए कहा कि वे संघ के सेवा कार्य में जरुरत पड़ने पर हमेशा उनका सहयोग मिलता रहेगा। इस बीच उन्होंने संघ द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय को उच्च विद्यालय में परिवर्तित करने का भी घोषणा की। इसके लिए दिशा-निर्देश भी दिए। रोटरी क्लब आफ जमशेदपुर के सहयोग से प्राप्त इस वितरण में कलाब के चार्टड अध्यक्ष स्मिता पारिख भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संघ के प्रभारी स्वामी सेवात्मनंदजी महाराज ने संघ के सेवा कार्यों पर विस्तार पूर्वक अपनी विचार व्यक्त किए।  आश्रम प्रांगण में आयोजित वितरण कार्यक्रम में दांबाकी,धिरौल, कमलपुर, मानपुर,सिगदी एंव कालिकापूर पंचायत के जरुरतमंदों लोगों को कम्बल दिया गया है। कार्यक्रम का संचालन दांबाकी आश्रम के प्रभारी स्वामी शशधरानंदजी महाराज ने की। कार्यक्रम में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे। 

कालीदास मुर्मू ,जमशेदपुर।


Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें