Bounsi News: वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन

 ग्राम समाचार, बौसी, बांका। भारतीय जनता पार्टी बौंसी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, बिस सूत्री सदस्य सहित कई अहम पदो पर रह चुके नवल किशोर यादव उर्फ नकुल यादव जी का शनिवार संध्या 04:40 में श्यामबाजार अपने आवास में स्वर्गवास हो गया। वे लंबी बीमारी से ग्रसित थे। उम्र 77 वर्ष उनके निधन से संगठन को अपूर्णीय क्षति हुई है। 

सभी बौसी मंडल इकाई के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके परिवार को ढांढस बंधाया। मौके पर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर,अभिषेक कुमार,निर्मल झा,मनमीत कुमार,संध्या सिंह,बबलू मिश्रा,अंजनी सिन्हा,प्रकाश चौधरी,संजीव कुमार सिंह, गिरिधारी मंडल,ईश्वर हेम्ब्रम, राकेश ठाकुर ,छोटू ठाकुर सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के जिला महासचिव मदन मेहरा ने बताया कि वे बहुत ही मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे भगवान इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें