Ranchi news - तिरंगे के नीचे रहने वाले सभी एक.....पिंटू दुरानी


ग्राम समाचार (रांची)।
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के नीचे रहने वाले हम सभी एक है। यह कहना है फिल्म प्रड्यूसर पिंटू दुरानी का। 


2 अक्टूबर 2014 से शुरू किए गए तिरंगा यात्रा अभी तक देश के कइ शहरों से लेकर गांव तक की यात्रा की जा चुकी है। 


लोगो को एकता का संदेश देने के उद्देश्य से इस मुहिम को देश के हर कोने तक पहुँचाने का संकल्प के साथ सोमवार को झारखण्ड एकता संघ के सदस्यों से फिल्म प्रोड्यूसर पिंटू दुर्रानी ने पंचवटी होटल रामगढ़ में मुलाकात कर मंच के सभी सदस्यों को तिरंगा झंडा भेंट कर उनके महत्त्व के बारे में बताया।


2 अक्टूबर 2014 से शुरू हुआ यह सफर अभी तक देश के कइ शहरों से लेकर गांव तक जा चुका है। उन्होंने लोगो को तिरंगा झंडा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि एक झंडे के नीचे रहने वाले हम सभी एक हैं, इसीलिए हम सभी को आपस में प्यार से रहना चाहिए और हमेशा अपने वतन के लिए वफादार रहना चाहिए, जात पात मजहब से ऊपर उठ कर सभी को अपनों की तरह देखना चाहिए। 


उन्होंने बताया कि ये सिलसिला चलता ही रहेगा, जब तक सांस चलेगी तब तक तिरंगा यात्रा हेगी। मौके पर असलम अंसारी,एमएस बिहारी, विनोद कुमार,अवि कुमार,सकील अंसारी,गुलरेज,नौशाद अंसारी उपस्थित थे।

                                         - ग्राम समाचार, ब्यूरो रिपोर्ट (रांची)।

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें