Godda News: किसान बंधु धान अधिप्राप्ति योजना का लाभ उठाए- ऋतुराज



 ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-     अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज ने कहा कि सभी किसान बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि खरीफ विपणन मौसन 2020-21 में धान अधिप्राप्ति का कार्य प्रारंभ हो चुका है। धान बिक्री करने हेतु किसानों का निबंधन आवश्यक है। निबंधन हेतु आवेदन पत्र लैम्प्स/पैक्स/FPC/FPO अथवा प्रखंड में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के पास उपलब्ध है।

अतः सभी किसान बन्धुओं से अनुरोध है कि निबंधन हेतु निकटतम लैम्प्स/पैक्स/FPC/FPO अथवा संबंधित प्रखंड में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के पास आवेदन पत्र सभी आवश्यक सूचना भरते हुए निम्न दस्तावेज की छायाप्रति के साथ जमा किया जाय। 

➢ निबंधन हेतु दस्तावेज:

● कृषि कार्य हेतु प्रयुक्त भूमि का रकवा (खाता संख्या एवं प्लाट 

संख्या सहित)

● आधार कार्ड

● बैंक पासबुक

● पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

 किसानों को आर्थिक रुप से सुदृढ़ करने हेतु धान अधिप्राप्ति योजनान्तर्गत धान का न्यूनत्तम समर्थन मूल्य निम्न प्रकार निर्धारित है:

साधारण धान - 1868.00 रुपये प्रति क्विंटल।

ग्रेड ए धान - 1888.00 रुपये प्रति क्विंटल।

किसानों को राज्य सरकार द्वारा 182.00 रु0 प्रति क्विंटल की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त बोनस दिया जायेगा।

गोड्डा जिला अंतर्गत धान अधिप्राप्ति केंद्र:-

क्र0 1. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- बेलारी पैक्स, प्रखण्ड का नाम:- गोड्डा।

क्र0 2. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- बूढीकुरा पैक्स लि0 गोड्डा, प्रखण्ड का नाम:- गोड्डा।

क्र0 3. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- Gangta Fasiya Farmers Producer Com.Ltd.godda, प्रखण्ड का नाम:- गोड्डा।

क्र0 4. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- khushaali Farmers Producer Com.Ltd.godda, प्रखण्ड का नाम:- गोड्डा।

क्र0 5. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- maa yogani Farmers Producer Com.Ltd.godda, प्रखण्ड का नाम:- गोड्डा।

क्र0 6. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- बरगच्छा हरियारी पैक्स, प्रखण्ड का नाम:- पोडैयाहाट।

क्र0 7. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- kajra Farmers Producer Com.Ltd . पोड़ैयाहाट, प्रखण्ड का नाम:- पोड़ैयाहाट।

क्र0 8. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- krishak chhaaya Farmers Producer Com.Ltd . पोड़ैयाहाट, प्रखण्ड का नाम:- पोड़ैयाहाट।

क्र0 9. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- machkhar Farmers Producer Com.Ltd . पोड़ैयाहाट, प्रखण्ड का नाम:- पोड़ैयाहाट।

क्र0 10. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- शंकरपुर पैक्स, प्रखण्ड का नाम:- मेहरमा।

क्र0 11. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- khushaali Farmers Producer Com.Ltd.. मेहरमा, प्रखण्ड का नाम:- मेहरमा।

क्र0 12. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- सुन्दरपहाडी लैम्पस , प्रखण्ड का नाम:- सुन्दरपहाडी।

क्र0 13. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- मांजर पैक्स , प्रखण्ड का नाम:- बसंतराय।

क्र0 14. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- चिलकारा गोविन्द पैक्स, प्रखण्ड का नाम:- पथरगामा।


*क्र0 15. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- सरौतिया पैक्स, प्रखण्ड का नाम:- महागामा।

क्र0 16. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- यशोधवला पैक्स, प्रखण्ड का नाम:- ठाकुरगंगटी।

क्र0 17. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- लोहंडिया लैम्पस, प्रखण्ड का नाम:- बोआरीजोर।



Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें