ग्राम समाचार, पटना, बिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नए वर्ष 2021 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि, वर्ष 2021 समस्त बिहार वासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा।
मुख्यमंत्री ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि, आने वाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा। उन्होंने न्याय के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि, सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी और समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार का निर्माण होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट, पटना, बिहार।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें