![]() |
रेल दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ |
ग्राम समाचार,भागलपुर।अकबरनगर-सुल्तानगंज स्टेशन के बीच आलमगीरपुर में पश्चिमी केबिन के समीप डाउन लाइन में पोल संख्या 320 के समीप मालगाड़ी से कटकरकर एक वृद्ध घायल हो गया।इलाज के लिए मायागंज ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अकबरनगर रेलवे स्टेशन के आलमगीरपुर में पोल संख्या 320 के समीप मालगाड़ी से कटकर शाहकुंड के सराहा गांव निवासी गोपाल यादव की व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटना में वृद्ध का एक पैर कटकर अलग हो गया। जिसके बाद वृद्ध ट्रैक पर करीब एक घंटे तक कराहता रहा। जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।
इसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर अकबरनगर पुलिस सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की साथ ही पुलिस ने स्टेशन मास्टर व वृद्ध के परिजनों को घटना की जानकारी दिया। पुलिस द्वारा वृद्ध को इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया। इलाज के लिए भागलपुर ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक घरेलू विवाद से तंग आकर रेल से आत्महत्या करने अकबरनगर पहुचा था। इधर घटना को लेकर डाउन लाइन में मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब 20 मिनट तक रुकी रही। स्टेशन मास्टर के के सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जीआरपी द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद व इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दिया गया है।
0 comments:
टिप्पणी पोस्ट करें