Bhagalpur news:किसान सम्मेलन सह कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह आयोजित, किसानों के हित में है नया कृषि कानून – अश्विनी चौबे



ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय एवं कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किसान सम्मेलन सह कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् गीत के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का जिला अध्यक्ष रोहित पांडे के द्वारा सम्मानित किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि नए कृषि कानून को लेकर कुछ ताकतें किसानों को भ्रमित कर अपना एजेंडा चला रही है। इन ताकतों से किसानों को बच के रहने की आवश्यकता है। नया कृषि कानून किसानों के हित में है। उनके कल्याण के लिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए निरंतर कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर में कृषि कानून के बारे में किसानों को बताएं। उन्हें जागरूक करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सभी क्षेत्रों में भारत की प्रगति हो रही है। हर तरफ भारत का सम्मान बढ़ रहा है। राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस, वामपंथी, राजद एवं अन्य विपक्षी पार्टियों को देश का सर्वांगीण विकास, किसानों का कल्याण रास नहीं आ रही है। आज देश में किसान के नाम पर जो भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है। यह अत्यंत गलत है। नए कृषि कानून को लागू हुए महीनों बीत गए हैं। अब अचानक भ्रम और झूठ का जाल बिछाकर विपक्षी पार्टियां अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है। विपक्षी पार्टियों के मंसूबे धराशाही  होंगे।  केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री  अश्विनी चौबे ने कहा कि नए कानून के बाद से देश में एक भी मंडी बंद नहीं हुई, फिर क्यों ये झूठ फैलाया जा रहा है? इसे समझने की जरूरत है। केन्द्र सरकार ने न सिर्फ एमएसपी में वृद्धि की, बल्कि ज्यादा मात्रा में किसानों से उनकी उपज को एमएसपी पर खरीदा है। पूर्व मंत्री विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। आजादी के बाद मोदी सरकार के नेतृत्व में किसानों की भलाई के लिए सबसे अधिक कार्य हुए हैं। बिहार सरकार के पुर्व मंत्री सह बांका विधायक राम नारायण मंडल, पीरपैंती विधायक ललन पासवान, वारिष्ठ नेता हरिवंश मणि सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय बर्मन, भागलपुर विधानसभा प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिब बालक तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, मुन्ना सिंह अरुण सिंह ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला ने किया। इस अवसर पर श्यामल किशोर मिश्रा, रौशन सिंह, अभय घोष सोनू, प्रीति शेखर, रुबी दास,  देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, इंदु भूषण झा, प्रणब दास, उमाशंकर, मनीष दास, सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झाप्रो. किरण सिंह, दिलीप मिश्रा, सुधीर भगत, पंकज सिंह, शशि मोदी, गौरव दास, बिम्मी शर्मा, सुनिधि मिश्रा, अनीता सिन्हा, राज किशोर गुप्ता, मानस सिंह, प्रतीक आनंद, मनीष, चंदन ठाकुर, बबीता मिश्रा, नारायणी मिश्रा, मुन्ना सिंह, अनुपलाल साह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं उपस्थिति रहे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें