Banka News: धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में दिए गए कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश

 ग्राम समाचार, बांका। आज दिनांक 07.12.2020 को जिला पदाधिकारी सुहर्ष भगत, बांका द्वारा अपने कार्यालय में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ धान अधिप्राप्ति के संदर्भ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिया गया।  जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा बताया गया कि धान अधिप्राप्ति का कार्य प्रारंभ होना है। इस संदर्भ में राज्य स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा बताया गया कि पूरे राज्य में धान खरीदने का मूल्य 1868 रुपये मात्र है। समाचार पत्र एवं अन्य माध्यम से शिकायत प्राप्त हो रहा है कि अभी 1200-1300 रुपए में धान किसानों से खरीदा जा रहा है जो निर्धारित मूल्य से काफी कम है।



  जिला पदाधिकारी द्वारा इसे काफी गंभीरता से लेते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी को संयुक्त रूप से निर्देशित किया गया है ये अपने-अपने क्षेत्र में वैसे बिचौलियों को पकड़े जो धान की निर्धारित मूल्य से कम दर पर धान खरीद रहे हैं। जिला पदाधिकारी ,बांका के द्वारा बताया गया कि धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बांका जिला अंतर्गत 80000 एम0टी0 है । कुल 1000 टन प्रत्येक दिन सभी समितियों द्वारा खरीदना है। अभी पैक्स एवं व्यापार मंडल 200 है। 97 पैक्स को चयनित किया गया है। 60 पैक्स कार्यरत नहीं है। डिफॉल्टर पैक्स 26 है। इसे निकटवर्ती  पैक्स से सम्बद्ध कर देना है। 16 पैक्स का अंकेक्षण नहीं है। इसकी सूची कल तक उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया गया हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि 20,000 किसानों का निबंधन किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसे 7 दिनों के अंदर लक्ष्य पूरा करना है। प्रत्येक पंचायत में एक सौ किसानों का निबंधन करने का लक्ष्य प्रखंड कृषि समन्वयक को दिया गया है। बैठक में कृषि पदाधिकारी विष्णुदेव रंजन, बांका, जिला सहकारिता पदाधिकारी, अनिल कुमार, बांका, अपर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र लाल, बांका उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें