Banka News: गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन हेतु की गई विशेष बैठक

 ग्राम समाचार, बांका। आज दिनांक 28.12.2020  पूर्वाहन 11:00 बजे अपर समाहर्ता, बांका की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, बांका में 26 जनवरी 2021, गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन हेतु बैठक की गई। बैठक में विचार विमर्श के पश्चात बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई। बैठक में विचार-विमर्श पश्चात समारोह के अवसर पर निम्नांकित कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। जिलास्तर पर मुख्य समारोह स्थल आरएमके उच्च विद्यालय, बांका के प्रांगण में होना निश्चित है। मुख्य समारोह स्थल पर 9:00 बजे पूर्वाहन झंडोत्तोलन किया जाएगा। विभिन्न स्थलों पर झंडोत्तोलन एवं माल्यार्पण का समय निम्नवत निर्धारित किया गया है।



★ पूज्य बापू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण 7:30 बजे पूर्वाहन।

★ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण 7:35 बजे पूर्वाहन।

★ शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण 7:40 बजे पूर्वाहन।

★ शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण 7:50 बजे पूर्वाहन।

★ वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण 7:55 बजे पूर्वाहन।

इसके अतिरिक्त ढाका मोड़ स्थित शहीद सतीश प्रसाद झा की प्रतिमा पर माल्यार्पण, साफ-सफाई एवं रंग रोगन प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाराहाट अपने स्तर से कराना सुनिश्चित करेंगे।


*झंडोत्तोलन कार्यक्रम*

◆ मुख्य समारोह आरएमके उच्च विद्यालय बांका के प्रांगण में 9:00 बजे पूर्वाहन।

◆ बांका समाहरणालय प्रांगण में 9:55 बजे पूर्वाहन।

◆ आरक्षी केंद्र बांका के प्रांगण में 10:15 बजे पूर्वाहन।

◆ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बांका के कार्यालय में 10:30 बजे पूर्वाहन।

◆ अनुमंडल कार्यालय बांका के प्रांगण में 10:40 बजे पूर्वाहन झंडोत्तोलन किया जाएगा।



राष्ट्रीय ध्वज की सलामी हेतु पैरेट के लिए बी0एम0पी0 एक प्लाटून, डी0ए0पी0 दो प्लाटून, (एक महिला एवं एक पुरुष), गृह रक्षा वाहिनी एक प्लाटून। झंडोत्तोलन के अवसर पर राष्ट्रीय गान शिक्षकों के द्वारा गाया जायेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी इसे सुनिश्चित करेंगे।

कोविड-19 के मद्देनजर किसी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी, खेलकूद प्रतियोगिता स्थगित रहेगा। इसके अलावे कोविड-19 को देखते हुए सामान्य शाखा, बांका द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को उनके घर पर ही सम्मानित किया जाएगा। कोविड-19 के मद्देनजर सभी को मास्क लगाना एवं सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही कोविड-19 के मद्देनजर सीमित संख्या में झांकी प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। इसमें प्रमुख रूप से कृषि विभाग बांका, शिक्षा विभाग बांका, स्वास्थ्य विभाग बांका, मद्य निषेध बांका, आईसीडीएस बांका के द्वारा झांकी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समारोह स्थल पर एक एंबुलेंस पूरी तरह मास्क एवं सेनीटाइजर के साथ उपस्थित रहेगा। गणतंत्र दिवस, 2021 आयोजन के अवसर पर बांका जिले के सभी प्रखंडों में अवस्थित दलित /महादलित दोनों राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने अपने प्रखंडों के सभी विकास मित्र, टोला सेवक से महादलित टोला में झंडोत्तोलन हेतु दोनों के बुजुर्ग का चयन, स्थल चयन कर झंडोत्तोलन कार्यक्रम को कार्यान्वित कराएंगे। बैठक में वरीय उप समाहर्ता सत्येंद्र कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता बांका, सिविल सर्जन बांका, वरीय कोषागार पदाधिकारी बांका, जिला योजना पदाधिकारी बांका, जिला कृषि पदाधिकारी बांका, एमडीएम के डीपीओ, सार्वजनिक मेजर गृह रक्षा कमांडेंट, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें