Banka News: धान अधिप्राप्ति हेतु की गई समीक्षात्मक बैठक

 ग्राम समाचार,बांका। आज जिला पदाधिकारी बांका की अध्यक्षता में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार एवं पैक्स के अध्यक्षों के साथ धान अधिप्राप्ति हेतु समीक्षात्मक बैठक की गई। जिला पदाधिकारी बांका द्वारा दिनांक 28.12.2020 को राज्य स्तर पर आयोजित धान अधिप्राप्ति से संबंधित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश के आलोक में बताया गया कि 1 जनवरी से 10 जनवरी तक अभियान चलाकर धान अधिप्राप्ति के कार्यों में गति लाना है। इस बार बांका जिला अंतर्गत धान की उपज अच्छी हुई है, इसलिए सरकार इस पर गंभीर है और धान की अधिप्राप्ति अधिक से अधिक कराने का निर्देश दिया गया है। बांका जिलों में 185 पैक्स एवं 11 व्यापार मंडल कार्यरत है। बांका जिला में 1960 टन प्रतिदिन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है । अभी जिले में 1000 टन धान अधिप्राप्ति हुआ है जो 50% उपलब्धि है। जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा बताया गया कि अभी भी प्रखंड के कुछ पंचायतों में धान अधिप्राप्ति का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। 



 सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि कल से किसी भी हालत में धान अधिप्राप्ति का कार्य शुन्य प्रतिवेदित नहीं रहना चाहिए। इसके अलावे जिले में धान अधिप्राप्ति हेतु प्रत्येक पैक्स को 10 टन प्रतिदिन धान अधिप्राप्ति करने, निबंधित किसानों से अधिक से अधिक धान खरीदने, जिन जिन किसानों से धान की खरीद की गई है, विभागीय निर्देश के आलोक में पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से किसानों के खाते में 48 घंटे के अंदर धान बिक्री की राशि हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया। किसान सलाहकार दिनांक 29.12.2020 से 31.12.2020 तक अपने संबंधित पंचायत के प्रत्येक गांव में शिविर आयोजित कर एवं भ्रमणशील रहकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री करने वाले इच्छुक किसानों की सूची, धान की मात्रा, बिक्री तिथि एवं बिक्री समय के साथ संकलित करेंगे और प्रत्येक दिन शाम में सहकारिता विभाग के वेबसाइट पर किसानों की निबंधन संख्या के आधार पर इच्छुक किसानों की सूची अपलोड करेंगे। किसान सलाहकार की यह भी जिम्मेवारी होगी कि वे कृषि विभाग के किसान डेटाबेस में उपलब्ध मोबाइल संख्या के आधार पर किसानों को इस अभियान के बारे में फोन पर सूचित करेंगे। दिनांक 1 जनवरी से 10 जनवरी तक उक्त संकलित सूची के सभी किसानों से प्राथमिकता के आधार पर पैक्स/ व्यापार मंडलों के द्वारा धान की खरीद सुनिश्चित कराएंगे। किसान सलाहकार उक्त अवधि में संबंधित पैक्स/ व्यापार मंडलों के क्रय केंद्र पर उपस्थित रहकर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों से धान की खरीद में उन्हें किसी प्रकार की समस्या ना हो। प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वह किसान सलाहकार की कार्यों की निगरानी हेतु अनुश्रवण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी इच्छुक किसान छूटे नहीं और समान्यता न्यूनतम मूल्य का लाभ नहीं उठा पाने वाले किसानों से अधिक से अधिक संख्या में उन्हें इस अभियान में शामिल करेंगे। निबंधित किसानों से ही धान की खरीदारी करनी है जिन जिन पैक्स में  धान की खरीद नहीं हुई है वहां बगल के क्रियाशील पैक्स के साथ संबद्ध कर धान अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाएंगे।अगर 31 दिसंबर 2020 तक जिन पैक्सो का धान अधिप्राप्ति शून्य रहेगा उस पैक्स को काली सूची में दर्ज कर दिया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता पर प्रतिकूल कार्यवाही की जाएगी। बैठक में सहकारिता पदाधिकारी बांका, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बांका, आदि उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें