Rewari News : देश की आजादी व खुशहाली में हरियाणा का विशेष योगदान : डॉ बनवारी लाल



रेवाड़ी, 1 नवंबर। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने हरियाणा के स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आज हम अपने प्रदेश का 55वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। कामना करता हूं कि हरियाणा विकास एवं कल्याण के नित नए आयाम स्थापित करते हुए दुनिया का अग्रणी राज्य बनें।
डॉ बनवारी लाल आज राव तुलाराम स्टेडियम में हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश के मानचित्र पर 17वें राज्य के रूप में एक नंवबर, 1966 को अस्तित्व में आया। देश को आत्मनिर्भर बनाने एवं गौरवशाली रखने में यहां के वीर एवं कर्मठ लोगों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। वर्ष 1966 में इसकी पहचान एक पिछड़े क्षेत्र के रूप में थी, लेकिन आज इसकी गिनती देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों में होती हैं। हरियाणा ने न केवल तरक्की की है बल्कि देश-दुनिया में अपना नाम रोशन भी किया है।
  मंत्री ने कहा कि आज ही हम ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ भी मना रहे हैं, सरदार बल्लभभाई पटेल जी की दूरदर्शिता के चलते और उनके प्रयासों से ही भारत एक बड़े लोकतंात्रिक देश के रूप में स्थापित हैं। उन्हीं के लोह-प्रयासों के चलते सभी रियासतों को एकत्रित कर एक राष्ट्र का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अगुवाई में वर्तमान सरकार के दूसरे कार्यकाल को एक साल पूरा हो गया है और इस मौके पर गत दिनों मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला एवं उद्घाटन कर राज्य की जनता को समर्पित किए, जिसमें रेवाड़ी जिले की भी 10 परियोजनाएं भी शामिल है।
  सहाकारिता मंत्री ने कहा कि करनाल के मधुबन में आब्र्जरवेशन होम बनाया जाएगा। इस आब्र्जरबेशन होम के निर्माण पर लगभग 980 लाख रूपए खर्च होंगें और इस परियोजना के वर्ष 2022 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। हरियाणा आज देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हैं। हरियाणा की अर्थव्यवस्था भारत में 5वीं सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था है। हरियाणा भौगोलिक दृष्टि से देश का केवल 2 प्रतिशत है और इसकी जनसंख्या लगभग 2.5 करोड़ है, फिर भी यह कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी प्रदेश है। हरियाणा के हिसार जिले में तेज गति से एक नया हवाई अड्डा भी विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा, राज्य में 1700 किलोमीटर से अधिक का रेल नेटवर्क भी है और भारत सरकार द्वारा सितंबर, 2020 में नए हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद अब राज्य में परिवहन नेटवर्क और सुदृढ़ होगा। प्रदेश में 30 से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग, 11 एक्सप्रेस-वे और राज्य राजमार्ग सहित एक बहुत बढिय़ा सडक़ नेटवर्क भी है।
डॉ बनवारी लाल ने बताया कि हरियाणा देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल हब में से एक है और देश में दो तिहाई यात्री कारों, 50 प्रतिशत ट्रैक्टर और 60 प्रतिशत मोटरसाइकिलों का निर्माण हरियाणा में होता है। हरियाणा राज्य ऑटो कंपनियों और ऑटो-घटक निर्माताओं के लिए एक पसंदीदा स्थान है। साथ ही, राज्य ने आईटी और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है। हरियाणा सॉफ्टवेयर निर्यात करने के मामले में तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक है और यह आईटी/आईटीईएस सुविधाओं के लिए पसंदीदा स्थान भी है। गुरुग्राम सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में 400 से अधिक कंपनियों के साथ आईटी उद्योग के लिए एक पसंदीदा स्थान के रूप में उभरा है। हरियाणा प्रदेश शिक्षा हब के रूप में उभर रहा हैं। व्यावसायिक शिक्षा के लिए कौशल विकास के नाते से हरियाणा ने देश के पहले श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की है।
मंत्री ने कहा कि किसान कल्याण के तहत ‘प्रधानमंत्री किसान कल्याण सम्मान निधि योजना’ के अंतर्गत प्रदेश के 17.64 लाख लघु और सीमांत किसानों के खातों में 1816.51 करोड़ रूपए की राशि दी गई है। ‘एकमुश्त निपटान योजना’ में 3.08 लाख किसानों की 1001.72 करोड़ रूपए की ब्याज व जुर्माना राशि माफ की गई है।
हर दाने की खरीद के लिए प्रतिबद्धता दिखाते हुए सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सबसे ज्यादा फसलों की खरीद करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है।
  डॉ बनवारी लाल ने कहा कि ‘खेल एवं योग-काया रहे निरोग’ के तहत हरियाणा ‘खेलों इंडिया-2021 की मेजबानी करेगा। ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करते ही खिलाड़ी को तैयारी के लिए 5 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि एडवांस देने का निर्णय लिया गया हैं। ‘लघु खेल केन्द्र योजना’ के तहत मैदानों के रख-रखाव, खेल उपकरण व खेल किट आदि के लिए खेल केन्द्रों को एकमुश्त पांच लाख रूपए की राशि देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, विश्व की 10 सबसे ऊंची चोटियों पर चढऩे वाले प्रदेश के पर्वतारोहियों को 5 लाख रूपए नकद सहित ग्रेड-‘सी’ स्पोर्टस ग्रेडेशन सर्टिफिकेट देने का काम वर्तमान सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में हरियाणा में सहकारिता व अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग भी कई स्कीमों व योजनाओं को संचालित कर रहे है।
कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने इस अवसर पर हरियाणा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा आदिकाल से ही देवताओं व ऋषि-मुनियों की धरा रही है। इस क्षेत्र की अपनी अनूठी पहचान है और इसकी समृद्धि और खुशहाली इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। हमें इस बात का गर्व है कि हम उस धरा के वासी हैं, जो भारतीय सभ्यता और संस्कृति की जन्मस्थली और वेदों-उपनिषदों की रचना स्थली है। उन्होंने कहा कि खेलों में जहां मैडल की बात होती है तो हरियाणा का नाम पदक तालिका में सबसे ऊपर नाम होता है।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने हरियाणा दिवस व रेवाड़ी जिला की स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम विकासात्मक रूप से निरंतर आगे बढ़ रहे है। प्रदेश में रेवाड़ी जिला भी अपनी उल्लेखनीय भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित जिलास्तरीय समारोह में आज हम लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस भी मना रहे हैं जिसमें हम राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखने की शपथ लेते है।
यशेंद्र सिंह ने कहा कि देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया था। डीसी ने कहा कि हम देश की एकता एवं अखंडता के प्रतीक को नमन करते हैं, महापुरूष द्वारा की गई सेवा और योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। देश को आजादी मिलने से पहले और आजादी के बाद देश को एकता सूत्र में पिरोने के उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल की उपस्थिति में राव तुलाराम स्टेडियम में हरियाणा दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित भागीदारों और अधिकारियों व कर्मचाररियों ने राष्टï्रीय एकता दिवस की शपथ ली।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर  गल्र्स की दौड में प्रथम अंतिम, द्वितीय आरती तथा तृतीय रूचि ने स्थान हासिल किया,  200 मीटर गल्र्स की दौड में प्रथम अंतिम, द्वितीय नव्या तथा तृतीय रूचि, 400 मीटर ब्वायज की दौड में अंकित प्रथम, सचिन द्वितीय तथा साहिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष हुकुम चंद, वीर कुमार, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली एवं डीडीपीओ कुशल कटारिया, सीटीएम संजीव कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुदेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सूरजभान, डीएसपी अमित भाटिया व मौहम्मद जमाल, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ अजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, अन्य गणमान्य लोग व खिलाड़ी भी मौजूद रहें।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें