Pakur News: पाकुड़िया नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू


ग्राम समाचार, पाकुड़।पाकुड़िया लोक आस्था का महापर्व छठ आज से प्रारंभ हो रहा है।आज नहाय-खाय या कहें कद्दू-भात से भगवान भाष्कर की उपासना परम्परागत विधि-विधान से प्रारंम हुई। पाकुड़िया के विभिन्न छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजा दिया गया है|ख़ासकर ब्रह्माणी नदी की सजावट हर साल की तरह इस साल भी अनोखी लग रही है| पाकुड़िया के विभिन्न गांव में भी छठ पूजा की तैयारियां चल रही है| पाकुड़िया मोगलाबांध गनपुरा फुलझड़ी सहित सभी गांव में छठ घाटों की सफाई कर आकर्षक ढंग से सजाया गया है| गनपुरा गांव के आदि ग्रामों के नदी तथा तालाब के छठ घाटों की साफ-सफाई में ग्रामीण जुटे हुए हैं।राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक रूप से छठ पर्व के आयोजन पर रोक लगाए जाने की घोषणा से जन सामान्य में भयंकर रोष फैल रहा था।इसके विरोध में सोशल मीडिया पर #छठ तो घाट पर ही होगा --सन्देश खूब वायरल हो रहा था।बहरहाल जन आक्रोष को देखते हुए राज्य सरकार ने अपना फैसला बदलते हुए महापर्व छठ के सार्वजनिक आयोजन पर लगाए गए रोक के आदेश को वापस ले लिया है।इससे सभी खुश हैं और छठ की तैयारी में जुट गए हैं।


ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें