JamshedpurNews: बिरसा जंयती : माल्यार्पण कर याद किये गए धारती आबा बिरसा मुंडा को


 ग्राम समाचार संवाददाता,जादुगोड़ा/ जमशेदपुर:  झारखण्ड स्थापना सह भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रविवार को विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने धरती आबा बिरसा मुंडा को याद किया। इस अवसर पर जादुगोड़ा  चौक पर  झारखण्ड किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लव सरदार व  जिला प्रवक्ता सह मुखिया डॉ सीताराम हांसदा ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।  जल, जंगल, जमीन के मालिकाना अधिकार के लिए एंव अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उलगुलान का नेतृत्व करने बिरसा  मुंडा  की जीवन यात्रा संग्राम व उनके दर्शन का  समरण करते हुए उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर भारोत जाकात सरना सेमलेत के कार्यकरणी अध्यक्ष श्री सुदाम सोरेन व  गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कालीदास मुर्मू, जमशेदपुर।


Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें