Jamshedpur News: विद्यालय परिसर में लागाए पौधे को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त।

 

ग्राम समाचार संवाददाता, जमशेदपुर: जिला के चाकुलिया प्रखण्ड अन्तर्गत केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय चाकुलिया के परिसर इन दिनों असामाजिक तत्वों के अड्डा का केंद्र बना हुआ है। आये दिन इन तत्वों के द्वारा विद्यालय भवन सह परिसर सम्पत्ति को नष्ट करने का मामला प्रकाश में आया है। विगत दिनों विद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण किये गये थे। पौधे की सुरक्षा के लिए उसमें तार के जाली भी लागाया गया था। परन्तु कुछ दिन बाद ही असामाजिक तत्वों के द्वारा उससे उखाड़ फेंक दिया गया।और उसमें लगे पौधे को बैल बकरी खा गए। विद्यालय के उप-प्रधानाध्यापक माधुरी मुर्मू ने बताया कि विद्यालय में चहरदीवर न होने से प्रतिदिन कुछ न कुछ इस तरह के घटनाएं घट रही है। ज्ञातव्य है कि विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के ओर से चहरदीवर निर्माण के लिए अनेक बार विभाग एंव स्थानीय विधायक,सांसद को पत्र लिखकर इस संबंध में अवगत कराया गया है। परन्तु आज तक इस संबंध में आश्वसन ही मिलता आ रहा है। 

कालीदास मुर्मू,जमशेदपुर।

Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें