ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 02.11.2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार में आए हुए आवेदनों पर संबंधित विभागों के द्वारा विचार विमर्श करते हुए समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही साथ जनता दरबार में आए हुए आवेदनों पर गहन जांच कर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ज्ञात हो कि उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव के द्वारा मंगलवार एवं गुरुवार को जनशिकायत से संबंधित मामले उपायुक्त कार्यालय गोड्डा में 12:00 बजे दोपहर से 1:00 बजे अपराह्न तक सुना जाता है। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में आए हुए विभिन्न विभागों के सभी लगभग 349 लंबित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र निष्पादित करें। संबंधित विभाग के द्वारा अब तक कुल 200 प्रतिवेदन प्राप्त किए गए हैं जिन पर आपत्ति जताते हुए उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि यथाशीघ्र संबंधित पदाधिकारी संज्ञान में लेते हुए पेंडिंग मामलों की जांच कर उन्हें निष्पादित करें। जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी मोहम्मद एजाज आलम को निर्देश दिए गए कि जिले में शिकायत से संबंधित सारे संचिकाओं का निष्पादन यथाशीघ्र की जाए। सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिले में समाचार पत्र में प्रकाशित कुल 102 मामलों में से 77 मामलों का प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है जिनके लिए संबंधित विभाग को निष्पादन हेतु पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उपायुक्त के द्वारा सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देश दिए गए कि जिले में समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित विभागों के साथ संपर्क स्थापित कर मामलों का निष्पादन किए जाए ।उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि जिले में पेंशन संबंधित मामलों पर विचार विमर्श कर सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी अनिल टूडू को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि जल्द से जल्द पेंशन संबंधी मामलों का निष्पादन किया जा सकें। उपायुक्त महोदय के द्वारा बताया गया कि पेंडिंग पड़े मामले जिनका निष्पादन हो गया है उनको संचिका सूची से बाहर किए जाए। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पेंशन योजना के मामलों को लेकर खुद संज्ञान लेते हुए सही लाभुकों की पहचान कर उक्त लोगों तक लाभ दिलना सुनिश्चित करें|उपायुक्त द्वारा बताय गया कि अधिकांश पेंशन संबंधित मामले सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा निष्पादित किए गए हैं। जनता दरबार में आए और भी पेंडिंग पड़े पेंशन संबंधित मामले को यथाशीघ्र निष्पादन करने के निदेश दिए गए*
मौके पर विकास आयुक्त अंजलि यादव, जिला नजारत उप समाहर्ता मनोज कुमार, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी अनिल टूडू , कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजीव मिश्रा एलडीएम गोड्डाा संजय नारायण ,जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमणि खलको ,एवं सभी कार्यालय प्रधान मौजूद थे|

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें