Bhagalpur news:भागलपुर में पांच सीटों पर एनडीए गठबंधन और दो सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों की हुई जीत








ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के सात विधान सभा सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया मंगलवार देर शाम संपन्न हुई। जिसमें से 5 सीटों पर एनडीए गठबंधन और 2 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी विजई रहे। भागलपुर विधानसभा से कांग्रेस के निवर्तमान विधायक अजीत शर्मा ने भाजपा के रोहित पांडे को 917 मतों के अंतर से पराजित किया। कहलगांव विधानसभा सीट के लिए पवन यादव ने कांग्रेस के कद्दावर नेता सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश को लंबे अंतर से पराजित किया। वहीं पीरपैंती से भाजपा के इंजीनियर ललन पासवान ने निवर्तमान राजद विधायक रामविलास पासवान को पराजित किया। उधर बिहपुर से भाजपा के इंजीनियर शैलेंद्र ने राजद के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को पराजित किया। गोपालपुर विधानसभा सीट से जदयू के निवर्तमान विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल अपनी सीट को बरकरार रखते हुए राजद के शैलेश कुमार को पराजित किया। नाथनगर विधानसभा सीट से राजद के अली अशरफ सिद्दीकी ने जदयू के निवर्तमान विधायक लक्ष्मीकांत मंडल को पराजित किया। वहीं सुल्तानगंज से जदयू के ललित मंडल कांग्रेस को ललन कुमार को पराजित किया। भागलपुर में इस बार के चुनाव में कई नये रिकार्ड बने। नाथनगर से जदयू प्रत्याशी लक्ष्मीकांत की किस्मत दगा दे गयी। वहीं जिले में सबसे अधिक वोट पाने का और कम वोट के अंतर से हराने का नया रिकार्ड भी बना। अजय कुमार मंडल के लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद 2019 में नाथनगर विधानसभा में उपचुनाव हुआ था। जदयू प्रत्याशी लक्ष्मीकांत मंडल ने जीत दर्ज की थी। इसे संयोग ही कहा जाए कि लक्ष्मी पूजा के पहले लक्ष्मीकांत मंडल ने जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार की लक्ष्मी पूजा में किस्मत ने साथ नहीं दिया और राजद प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा। 2015 में पीरपैंती विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी राम विलास पासवान ने 80 हजार से अधिक वोट पाकर जिले में सबसे अधिक वोट पाने का रिकार्ड बनाया था। लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में अधिक वोट पाने का रिकार्ड कहलगांव सीट पर भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार यादव के नाम दर्ज हो गया। पवन कुमार यादव ने एक लाख 15 हजार 538 वोट पाकर नया रिकार्ड बनाया है। जिले में अभी तक किसी प्रत्याशी को इतना वोट नहीं मिला है। यही नहीं पीरपैंती विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ललन कुमार ने 90988 वोट पाकर पिछले चुनाव के रिकार्ड को तोड़ दिया है। चुनाव जीतने के बाद भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार अजीत शर्मा ने अपनी जीत का श्रेय भागलपुर की जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि इतने कम अंतर से जीत की कभी उम्मीद नहीं की थी। लेकिन जीत तो जीत है। अब हर वर्ष मै वार्डों में जाकर जनता की समस्या को जानूंगा और उसे निराकरण करूंगा। भागलपुर से हवाई सेवा शुरू कराने के लिए पहल करूंगा। भोलानाथ पुल सहित जाम की समस्या का निराकरण करूंगा। शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत कराने का प्रयास करूंगा। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विजयी उम्मीदवार नरेंद्र कुमार नीरज ने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया है। उन्होंने कहा कि वे नवगछिया को जिला बनाएंगे। जाह्नवी चौक और तेतरी में फ्लाई ओवर बनाएंगे। ढोलबज्जा को प्रखंड का दर्जा दिलाएंगे। उन्होंने बाढ़ और कटाव की समस्या के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। मंत्री बनने को लेकर अपनी दावेदारी पेश करूंगा। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजयी उम्मीदवार कुमार शैलेंद्र ने कहा कि मेरी जीत जनता-जनार्दन की जीत है। मेरी लड़ाई जनता ने लड़ी और उनकी जीत हुई। पूर्व की तरह मैं हमेशा जनता के साथ रहूंगा। जनता के बीच रहूंगा और जनता के लिए ही काम करूंगा। जो काम अधूरा रह गया है, उसे पूरा करूंगा। शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से राजद के विजयी उम्मीदवार अली अशरफ सिद्दीकी ने अपनी जीत का श्रेय जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें चुना है, वे जनता के लिए काम करेंगे। क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। जनता के सुख-दुख में भागीदार बनेंगे। पहले जनता की समस्या का जानेंगे और इसके बाद उसे दूर करेंगे। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से विजयी भाजपा के प्रत्याशी पवन यादव ने कहा कि यह हमारी जीत नहीं है। यह जीत जनता की है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश की जीत है। जनता के वायदों पर पूरी तरह खरा उतरुंगा। जनता ने जो भरोसा और विश्वास जताया हूं, इसके लिए सदा आभारी रहूंगा। सुल्तानगंज से विजय हुए जदयू के ललित मंडल ने कहा कि जनता ने जो भरोसा जताया है, उसके लिए क्षेत्र के सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं। एनडीए की सरकार में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। जीत के बाद जनता के बीच जाएंगे और अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विकास रथ को आगे ले जाएंगे। पीरपैंती से जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के उम्मीदवार ललन कुमार ने कहा कि वह जनता के सेवक हैं। वोट देने वाले और नहीं देने वालों को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने सांसद अजय मंडल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे लिए पार्टी सर्वोपरी है। सभी को पार्टी की अहमियत समझना चाहिए, सांसद और विधायक पार्टी अपने सिंबल पर बनाती है। किसी को ओहदे का घमंड नहीं होना चाहिए।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें