Rewari News : सहकारी बैंक होगें कम्प्यूटराईजड, सहकारी चीनी मिलों में अब गुड और शक्कर का भी उत्पादन : डॉ बनवारी लाल

रेवाड़ी, 29 अक्टूबर। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा है कि पलवल, कैथल और महम की सहकारी चीनी मिलों में गुड़ व शक्कर का उत्पादन किया जाएगा और गुड़ व शक्कर के उत्पादन की सफलता के पश्चात अन्य सहकारी चीनी मिलों में भी गुड़ व शक्कर का उत्पादन होगा। डॉ बनवारी लाल आज रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा खरीद का निरीक्षण करने उपरांत पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सहकारी बैंको को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया जारी है, ताकि ऑनलाइन से लोगों को लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि हरियाणा की 95 पैक्स जल्दी ही कम्प्यूटराईजड हो जाएगी।

मंत्री ने कहा कि शाहबाद, रोहतक, करनाल के साथ-साथ पानीपत की सहकारी चीनी मिलों में को-जनरेशन (बिजली उत्पादन) के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि इन संयंत्रों से अतिरिक्त बिजली का उत्पादन किया जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य की सहकारी चीनी मिलों में रिफाइंड शुगर की छोटी पैंकिंग्स सैशे (पाउच), एक किलोग्राम व पांच किलोग्राम बाजार में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह रिफाइंड शुगर रोहतक की सहकारी चीनी मिल में तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि ये रिफाइंड शुगर रेस्टोरेंट, होटल, वीटा बूथ, हैफेड बूथ या आऊटलेट के अलावा शुगर मिलों के साथ-साथ बाजार में भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें